वर्ष 2020 में प्राकृतिक आपदाओं से भारत और चीन को हुआ सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान
संयुक्त राष्ट्र की 'स्टेट ऑफ द क्लाइमेट इन एशिया' रिपोर्ट के अनुसार बढ़ते तापमान के कारण महाद्वीप के हर क्षेत्र में प्रभाव पड़ा है। वहीं विश्व मौसम संगठन के मुताबिक वर्ष 2020 में जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण भारत को 6.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। साथ ही चीन को इसके कारण 17 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 एशिया के लिए सबसे गर्म वर्ष रहा है।