यूक्रेन में महिलाओं से दुष्कर्म कर रहे है रूसी सैनिक, यूक्रेन सरकार ने दी चेतावनी
रूस और यूक्रेन के बीच दिल दहला देने वाली खबर आई है जहां रूसी सैनिक ने यूक्रेनी महिला से दुष्कर्म किया है। यह खुलासा यूक्रेनी नेता मारिया मेजेंतसेवा ने किया है जिसमें उन्होंने बताया की रूसी सैनिकों ने पहले एक महिला के पति को गोली मारी और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता कीव शहर की बताई जा रही है और यूक्रेन ने चेतावनी दी है की वे ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे।