Amarnath

फोटो: Divya Himachal

अमरनाथ यात्रा की फिर हुई शुरुआत, दर्शन के लिए जत्था हुआ रवाना

बाढ़ के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा जुलाई 11 को फिर से बहाल हो गई है। जम्मू कश्मीर में बीते दिनों बादल फटने के कारण 15 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया था। बता दें कि बादल फटने की घटना के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कि नदी के शुष्क तट पर टेंट लगाने को लेकर सवाल भी किया था।

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, amarnath yatra 2022, Amarnath Temple

Courtesy: news 18

amarnath yatra rescue

फोटो: Tribune India

अमरनाथ में जारी है लापता श्रद्धालुओं की तलाश, हुई 16 की मौत

अमरनाथ गुफा के पास हुए हादसे के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा राहत और बचाव कार्य करते हुए टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर लापता लोगों को निकालने की मशक्कत की जा रही है। इस हादसे में कुल 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है और 40 लोग गायब है। लापता लोगों को खोजने के लिए बालटाल से गुफा तक राहत और बचाव कार्य जारी है। 

रवि, 10 जुलाई 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, Amarnath Temple, amarnath yatra 2022, Rescue Team

Courtesy: NDTV News

amarnath yatra

फोटो: Hindustan Times

अमरनाथ यात्रा के लिए तत्काल पंजीकरण की होगी शुरुआत

अमरनाथ यात्रा के लिए जून 28 से तत्काल पंजीकरण किया जाएगा। इस यात्रा के लिए जून 27 से जम्मू में टोकन मिलेंगे जिसमें तिथि और रूट शामिल होगा। पहला जत्था जून 29 को रवाना किया जाएगा। पंजीकरण केंद्रों पर श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा जांच की सुविधा होगी। तत्काल पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं के पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रीराम मंदर पुरानी मंडी जम्मू में 400 साधु संत पहुंच चुके है। 

रवि, 26 जून 2022 - 11:55 AM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, Shri Amarnath Shrine Board, Amarnath Temple, amarnath yatra 2022

Courtesy: AmarUjala

amarnath yatra

फोटो: Hindustan Times

अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी संगठन TRF ने दी धमकी

इस वर्ष जून 30 से शुरू होनो वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने धमकी भरा पत्र जारी किया है। इस पत्र में आतंकी संगठन ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और केंद्र सरकार पर हमला किया है। आतंकी संगठन टीआरएफ का कहना है कि वो यात्रा के विरोध में नहीं है। मगर संगठन ने सरकार को कश्मीर मुद्दे से दूरी बनाने को कहा है। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

सोम, 23 मई 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, Amarnath Temple, terrorist threatening

Courtesy: AajTak News

Amarnath Yatra

फोटो: The Economic Times

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

अमरनाथ यात्रा का आयोजन इस वर्ष जून 30 से किया जाना है, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन तैयारियां जोर शोर से करने में जुटा हुआ है। इस यात्रा का समापन रक्षाबंधन पर किया जाएगा। यात्रा के संबंध में जम्मू कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का इंतजाम कैसे होगा इसकी तैयारी हो गई है। अभी यात्रा को लेकर कई स्तर पर तैयारियां की जा रही है। 

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, Shri Amarnath Shrine Board, Amarnath Temple, Baba Barfani Amarnath Yatra

Courtesy: India TV News

amar nath

फोटो: The Stateman

अप्रैल महीने में शुरु होंगे अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन पंजिकरण

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजिकरण की शुरुआत अप्रैल महीने के मध्य से की जायेगा। ये जानकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने मार्च 10 की रात को दी है। ऑनलाइन पंजिकरण के जरिए हर दिन 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करने के लिए रजिस्टर कर सकेंगे। श्राइन ने बताया कि तीर्थस्थल में श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग की जाएगी। यात्रा शुरु होने के बाद तत्काल पंजिकरण की सुविधा भी होगी।

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Temple, Amarnath Yatra, Lord Shiva

Courtesy: NDTV News