सितंबर में भारत के भक्तों के लिए खुला रहेगा भगवान शिव का 'निवास' कैलाश पर्वत
भगवान शिव का निवास स्थान माना जाने वाला कैलाश पर्वत इस साल सितंबर से भारतीय क्षेत्र के भक्तों के लिए खुला रहेगा। बीआरओ के डायमंड प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता विमल गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया, ''हमने नाभीढांग में केएमवीएन हट्स से लिपुलेख दर्रे तक लगभग साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क को काटने का काम शुरू कर दिया है।'' सड़क पूरी होने के बाद 'कैलाश व्यू प्वाइंट' तैयार हो जाएगा।
Tags: mount kailash, Lord Shiva, Open, devotees
Courtesy: Janta Se Rishta
अमरनाथ यात्रा 2023: अब तक 1.4 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए पवित्र गुफा के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में 1 जुलाई से अब तक पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1.4 लाख से अधिक हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग, जम्मू के बयान के अनुसार, बुधवार को 9,155 अमरनाथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जुलाई 12 को अमरनाथ गुफा में 6995 पुरुष, 1918 महिलाएं, 122 बच्चे और 120 साधु तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। यात्रियों के लिए यादगार अनुभव बनाने के लिए लगभग 30 सरकारी विभाग लगातार अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
Tags: amarnath yatra 2023, Pilgrims, darshan, Lord Shiva
Courtesy: Janta Se Rishta
जेएनयू की कुलपति का विवादित बयान, कहा एससी एसटी समाज से हो सकते है भगवान शिव
जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी पंडित ने विवादित बयान देते हुए कहा है की भगवान शिव एससी एसटी समाज से हो सकते है। महिलाओं पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सभी महिलाओं को बता दूं कि मनुस्मृति के अनुसार सभी महिलाएं शूद्र हैं इसलिए कोई भी महिला यह दावा नहीं कर सकती कि वह ब्राह्मण या कुछ और है क्योंकि शादी के बाद महिला को जाति मिलती है।
Tags: JNU, VICE CHANCELLOR, Lord Shiva, sc st
Courtesy: Amar ujala
सावन में सपने में इन चार चीज का देखना है बेहद शुभ
सावन के महीने में भक्तों के सपनो का भी खास महत्व होता है। सोते समय सपने में अगर व्यक्ति को बैल दिखे तो इसका अर्थ है कि उसे रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। डमरू दिखने का अर्थ होता है की जीवन की उथल पुथल खत्म होगी। त्रिशूल देखने पर परेशानियों का अंत होता है। इसे देखने पर व्यक्ति को शांति मिलती है।
Tags: saawan, Lord Shiva, hindu, Hindu Religion
Courtesy: ndtv
आज है सावन का पहला प्रदोष व्रत, जानिये पूजा विधि और महत्व
आज श्रावण मास के सोमवार को प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर महीने की कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत मनाया जाता है। जो लोग संतान सुख की कामना रखते हैं उन्हें इस शुभ संयोग में पंचामृत यानी दूध,घी,गंगाजल,शहद और दही से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। जो भक्त इस दिन भगवान शिव की पूजा करता है उसे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
Tags: Sawan pradosh vrat, puja vidhi, Lord Shiva
Courtesy: India TV
सावन के सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए ये चीजें
भगवान शिव की पूजा के लिए सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन के सोमवार के दौरान अगर भगवान शिव को सफेद चीजों को अर्पण किया जाए तो भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। भगवान शिव को कच्चा दूध, दही, घी, चावल, सफेद आंक के फूल, सफेद चंदन, चीनी चढ़ानी चाहिए। इससे किया गया अभिषेक भक्तों को विशेष फल देने वाला होता है। बता दें की सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है।
Tags: Hindu Religion, Shiv, Lord Shiva, saawan
Courtesy: ABP Live
अप्रैल महीने में शुरु होंगे अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन पंजिकरण
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजिकरण की शुरुआत अप्रैल महीने के मध्य से की जायेगा। ये जानकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने मार्च 10 की रात को दी है। ऑनलाइन पंजिकरण के जरिए हर दिन 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करने के लिए रजिस्टर कर सकेंगे। श्राइन ने बताया कि तीर्थस्थल में श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग की जाएगी। यात्रा शुरु होने के बाद तत्काल पंजिकरण की सुविधा भी होगी।
Tags: Amarnath Temple, Amarnath Yatra, Lord Shiva
Courtesy: NDTV News
महाशिवरात्रि पर केदारनाथ खोले जाने की तिथि का होगा ऐलान
महाशिवरात्रि से पूर्व केदारनाथ धाम को बर्फ की मोटी चादर ने ढक लिया है। महाशिवरात्रि के दिन पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदानराथ के कपाट खोलने की तिथि का ऐलान किया जाएगा। मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, विद्वान आचार्यों की मौजूदगी में पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से कैलाश रवाना होने की तिथि की घोषणा होगी। महाशिवरात्रि के लिए केदारनाथ के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को आठ कुंतल फुलों से सजाया गया है।… read-more
Tags: Mahashivratri, Lord Shiva, Kedarnath
Courtesy: ABP Live
सावन में 15 लाख रुपयों से किया गया शिवजी का अनोखा श्रृंगार: भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शिवजी को रुपयों से सजाने की अनोखी तस्वीरें सामने आई हैं। यहाँ शिवजी को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने शिवजी का श्रृंगार 15 लाख रुपये के नोटों से किया। शिवजी का शृंगार करने के लिए 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नोटों का इस्तेमाल किया गया है। राठौर संघ समिति ने 15 लाख रुपये के नोट जमा करके शिवजी का श्रृंगार किया। यह दुर्लभ तस्वीरें मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गिन्नौरी संकट हरण महादेव मंदिर की हैं। राठौड़… read-more
Tags: Lord Shiva, Madhya Pradesh, 15 lakh rupee
Courtesy: Brifly News