Ashok Gehlot

फोटो: Aaj Tak

राजस्थान में लिंपी वायरस का कहर, सीएम गहलोत ने जारी किए दिशानिर्देश

गोवंश में फैलने वाले लिंपी वायरस को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समीक्षा बैठक करने के बाद नए दिशानिर्देश जारी किए है। गहलोत ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर को बिना टेंडर दवाईयां खरीदने व युद्धस्तर पर इसकी रोकथाम करने के उपाय करने के निर्देश जारी किए है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार पशुपालकों के साथ खड़ी है। पशुओं में फैल रहे इस संक्रमण से जल्द ही निजात मिल सकेगी। 

रवि, 14 अगस्त 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, ASHOK GEHLOT

Courtesy: Punjab Kesari

Ashok Gahlot

फोटो: Khas Khabar

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी 15 अगस्त पर 51 कैदियों को रिहा करने के प्रस्ताव को मंजूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगस्त 12 को राज्य की विभिन्न जेलों के 51 कैदियों को अच्छे आचरण के लिए क्षमादान देते हुए 15 अगस्त को रिहा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन कैदियों में 36 कैदी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल कारावास का दो-तिहाई पूरा कर लिया है, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5 पुरुष कैदी जिन्होंने कारावास की आधी अवधि पूरी कर ली है और 10 आर्थिक रूप से कमजोर कैदी जिन्होंने कारावास की अवधि… read-more

शनि, 13 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: independence day 2022, Rajasthan, ASHOK GEHLOT, release, Prisoners

Courtesy: Jagran News

Ashok Gahlot

फोटो: Patrika

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र मुफ्त दी जाये 'एहतियाती खुराक': अशोक गहलोत

कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि के बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार (13 जुलाई) को केंद्र से 18-45 वर्ष की आयु के लोगों को COVID-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक मुफ्त उपलब्ध कराने का आग्रह किया। गहलोत ने ट्वीट किया, “पिछले कुछ दिनों में देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इसका एक कारण समय के साथ वैक्सीन की प्रतिरोधक क्षमता में कमी और समय पर… read-more

बुध, 13 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: covid1-9 vaccine, ASHOK GEHLOT, Centre, Precautionary Dose

Courtesy: Navbharat Times

Congress appointed observers

फोटो: ABP live

कांग्रेस ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मतदान के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले गुजरात के लिए कांग्रेस का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया। टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा को चुनावी राज्य में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन पायलट और प्रताप सिंह को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Sonia Gandhi, appointed, ASHOK GEHLOT, Bhupesh Baghel, observers

Courtesy: ABP Live

kanwar yatra loudspeaker

फोटो: The Times of India

कांवड यात्रा के दौरान नहीं बजा सकेंगे लाउडस्पीकर और डीजे, गहलोत सरकार ने लगाई रोक

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सावन के महीने में आयोजित होने वाली कांवड यात्रा को लेकर नया आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक कांवड यात्रा के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। राज्य सरकार ने सांप्रदायिक घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए ये फैसला किया है। पुलिस को भी गाने बजाने वाली गाड़ियों को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि कांवड यात्रा जुलाई 14 से शुरू होगी।

गुरु, 16 जून 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, Rajasthan Government, kanwar yatra

Courtesy: ABP Live

Rajya Sabha Elections

फोटो: The Financial Express

राज्यसभा की सीटों पर मतदान जारी, राजस्थान में कांग्रेस के खाते में जाएंगी तीन सीटें

राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जून 10 को किया जा रहा है। राजस्थान की चार सीटों के लिए भी मतदान जारी है, जिसका नतीजा शाम पांच बजे तक आएगा। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस मुकाबले में दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर भाजपा की जीत तय है। चौथी सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के कारण मुकाबला रोचक हो गया है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम तीनों सीटें जीत रहे है, कोई परेशानी नहीं है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: rajya sabha, Rajya Sabha Rlections, Rajasthan, ASHOK GEHLOT

Courtesy: TV9 Hindi

Rajasthan Congress

फ़ोटो: The wire

राज्यसभा चुनाव: राजस्थान कांग्रेस ने करीब 50 विधायकों को भेजा होटल, उदयपुर बनेगा गढ़

राज्यसभा चुनाव में दलबदल की चिंता को लेकर अब राजस्थान कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। जून 2 के अशोक गहलोत संग हुए भोजन समारोह के बाद पार्टी ने 40 कांग्रेस विधायकों सहित कुछ निर्दलीय विधायकों को उदयपुर में एक होटल में ठहरने के लिए बस में रवाना कर दिया है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा कांग्रेस ने भी राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर अपने विधायकों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया था।

शुक्र, 03 जून 2022 - 10:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: ASHOK GEHLOT, Rajasthan, rajysabha, Congress

Courtesy: Amar ujala

Rajiv Gandhi Khel Ratna Award

फोटो: Zee News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की राजस्थान में खिलाड़ी के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मई 29 को राज्य में खिलाड़ियों के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में खेलों के विकास के लिए बड़े फैसले ले रही है और पदक विजेताओं के लिए प्रोत्साहन राशि में वृद्धि जारी रहेगी। गहलोत रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उद्घाटन एवं खिलाड़ी पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

सोम, 30 मई 2022 - 09:05 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajiv Gandhi Khel Ratna Award, Rajasthan, ASHOK GEHLOT

Courtesy: Aajtak News

Coal Crisis In Rajasthan

फोटो: Meadia2Media

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कोयला संकट पर चर्चा के लिए की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य में कोयले के स्टॉक की कमी के कारण राजस्थान में बिजली संकट भी गहराने लगा है। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने मदद के लिए पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ जल्द ही फैसला करेगा, क्योंकि राजस्थान चिंतित है।" बैठक में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री भी शामिल थे। गहलोत ने राजस्थान में कोयला संकट का जिक्र करते हुए एक पत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से संपर्क किया था।

शनि, 26 मार्च 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ASHOK GEHLOT, Bhupesh Baghel, Coal Crisis

Courtesy: Jagran News

Ashok Gehlot

फोटो: India Today

राजस्थान में सीएम गहलोत ने दिए दूध के बढ़े दाम वापस लेने के आदेश

राजस्थान में दूध, पेट्रोल और घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मार्च 22 को दूध के बढ़े दाम वापल लेने के निर्देश दिए है। राज्य सरकार लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण जनता को राहत देने के उद्देश्य से ये कदम उठाया है। बता दें कि मार्च 10 को सरस ने दूध और छाछ की कीमत दो रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ाई थी। 

मंगल, 22 मार्च 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, milk price hike, Price Hike

Courtesy: Zee News