Rohit Sharma and Babar Azam

फ़ोटो: india.com

एशिया कप: सुपर 4 में भारत और पाक की टीम, अब सितंबर 4 को फिर भिड़ेगी टीमें

एशिया कप में अब भारत और पाकिस्तान की टीम ने सुपर 4 में जगह बना ली है। जिसके बाद दोनों टीमों का एक बार फिर भिड़ना तय हो गया है और यह मैच आगामी रविवार यानी सितंबर 4 को खेला जाएगा। सितंबर 2 की शाम हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पाक ने सुपर 4 में जगह बनाई है। वहीं, भारत ने भी अगस्त 31 की शाम हॉन्ग कॉन्ग को ही हराकर सुपर 4 में अपनी जगह पक्की की थी।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 02:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: India, Pakistan, asia cup 2022, super 4

Courtesy: Live hindustan

ravindra jadeja

फोटो: Hindustan Times

रविंद्र जडेजा चोटिल होने के बाद एशिया कप से हुए बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोटिल होने के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गए है। ये जानकारी सितंबर 2 को बीसीसीआई ने दी है। जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है, जिसके बाद वो मेडिकल निगरानी में है। हाल ही में हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जडेजा ने 35 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। माना जा रहा है कि अक्षर पटेल को अब जडेजा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Ravindra Jadeja, BCCI, Asia Cup, asia cup 2022

Courtesy: AajTak News

K l rahul

फ़ोटो: News18hindi

वे अभी चोट से लौटे है,उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए - राहुल के बचाव में आए सुनील गावस्कर

एशिया कप में लगातार अपने खराब फॉर्म को लेकर केएल राहुल को लोग निशाना बना रहे है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने राहुल का बचाव करते हुए कहा कि, अगर सभी को मौका मिलता है, तो केएल राहुल को भी मिलना चाहिए, क्योंकि वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल एक क्लास प्लेयर है और पिछले कई साल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 04:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sunil Gavaskar, K l Rahul, asia cup 2022, Cricket

Courtesy: Aajtak News

India- Pakistan cricket team

फ़ोटो: Youtube

आईसीसी ने भारत - पाक की टीम पर लगाया जुर्माना, स्लो ओवर रेट के चलते लगा जुर्माना

आईसीसी ने एशिया कप में भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट के चलते दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है। अब दोनों टीमों को मैच की फीस का 40% जुर्माने के तौर पर देना होगा। वहीं, खास बात है कि दोनों ही टीमों के कप्तानों ने इस अपराध को और प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है, इसलिए आईसीसी को औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: India, Pakistan, ICC, asia cup 2022

Courtesy: Live hindustan

Suryakumar yadav

फ़ोटो: ICC cricket

हॉन्गकॉन्ग को पीछे छोड़ टीम इंडिया ने बनाई सुपर-4 में अपनी जगह

एशिया कप में अगस्त 31 की शाम भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेले गए मैच को भारत ने 40 रनों से अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के 24 गेंद में 68 रन व विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत हॉन्गकॉन्ग को 192 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। 

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 09:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Suryakumar Yadav, Virat Kohli, asia cup 2022, HONGKONG

Courtesy: Aajtak

Rohit Sharma

फोटो: Latestly

Asia Cup 2022: मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा बने T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। मैच में 11 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शर्मा के अब 3499 रन हो गए हैं। वहीं, गुप्टिल के 3497 रन हैं। विराट कोहली टी20 में तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए… read-more

सोम, 29 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IND Vs PAK, T20, asia cup 2022, most t2oi runs, Rohit Sharma, Martin Guptill

Courtesy: Amar Ujala News

Asia Cup 2022

फोटो: Latestly

पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी भारतीय टीम को बधाई

एशिया कप 2022 में भारत द्वारा पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री ने अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "टीम इंडिया ने एशिया कप 2022 के मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है। आपको जीत की बधाई।" अमित शाह ने ट्वीट किया, "… read-more

सोम, 29 अगस्त 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: asia cup 2022, IND Vs PAK, TEAM INDIA, wins, PM Modi, Amit Shah, Tweet

Courtesy: Patrika News

India Pakistan Match

फोटो: India TV News

एशिया कप 2022, IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान से 5 विकेट से जीता मैच

टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी के द्वारा भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए एशिया कप 2022 में अपना सफर शुरू किया। पाकिस्तान की टीम सिर्फ 148 रन बनाकर ही सिमट गई। लक्ष्य के जवाब में पांड्या ने 17 गेंदो पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: asia cup 2022, IND Vs PAK, Victory

Courtesy: India.Com

Mohammed Wasim junior

फ़ोटो: Espncricinfo

एशिया कप: शाहीन के बाद पाकिस्तान के विस्फोटक गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर भी टर्नामेंट से बाहर

एशिया कप 2022 से ठीक पहले पाकिस्तान की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है की साइड स्ट्रेन की वजह से स्टार गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर भी एशिया कप से बाहर हो गए है। अब बोर्ड की ओर से जूनियर की जगह हसन अली को स्क्वाड में लिया गया है। बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी को भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर किया गया है। 

शनि, 27 अगस्त 2022 - 02:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PCB, mohammad Wasim junior, injury, asia cup 2022

Courtesy: Aajtak

VVS Laxman

फोटो: Sports Tiger

Asia Cup 2022: टीम इंडिया के कोच नियुक्त हुए वीवीएस लक्ष्मण

भारत अगस्त 28 को एशिया कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। अब मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीवीएस लक्ष्मण को एशिया कप के लिए टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया है। बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी कार्यवाहक कोच थे। एशिया कप के लिए लक्ष्मण दुबई पहुंच चुके… read-more

गुरु, 25 अगस्त 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: asia cup 2022, VVS Laxman, appointed, Coach, India-Pakistan

Courtesy: Latestly News