Tortoise

फोटो: Aaj Tak

लैब में रिसर्च के लिए लाई मछली के पेट से निकला कछुआ

अमेरिका के फ्लोरिडा में जीवविज्ञानी शोध के लिए एक मछली को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। जब यह मछली उनके हाथ में आई तो उसके अंदर उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसने उनके होश उड़ा दिए। दरअसल, जब वे इस मछली के टिशू सैंपल ले रहे थे, उन्हें उसके पेट के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। जब उसके पेट के अंदर देखा तो उसमें एक जिंदा कछुआ मिला। उसे सावधानीपूर्वक निकाला गया और हेल्थ चेक-अप के बाद उसे वापस पानी में छोड़ दिया गया।

शनि, 06 मार्च 2021 - 05:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Fish, tortoise, biologist, research

Courtesy: Aajtak News