Bharti Jaffrey death

फोटो: The Indian Express

अभिनेत्री भारती जाफरी का हुआ निधन, दामाद ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार की बेटी अभिनेत्री भारती जाफरी का निधन हो गया है। ये जानकारी उनके दामाद और अभिनेता कंवलजीत सिंह ने दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सितंबर 20 को हमारी प्यारी भारती जाफरी विदा हो गई है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के चेंबूर कैंप चे चेराई शमशान घाट पर किया गया। बता दें कि भारती जाफरी ने 1990 के दशक में कई मशहूर टीवी सीरियलों में काम किया था… read-more

बुध, 21 सितंबर 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Kanwaljit Singh, Bollywood, Death

Courtesy: Zee News

Brahmastra

फोटो: The Times of India

फिल्म ब्रह्मास्त्र ने दुनिया भर में की 300 करोड़ रुपये की कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है। फिल्म ने भारत में पहले दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में शुरूआती सात दिनों में फिल्म 173 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बता दें कि फिल्म कुल पांच भाषाओं में रिलीज हुई है, जिसके हिंदी वर्जन ने 156 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhat, Bollywood

Courtesy: AajTak News

Sunny Deol

फोटो: Pinkvilla

मुश्किल में फंसे सनी देओल, प्रोड्यूसर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल मुश्किल में पड़ गए हैं क्योंकि फिल्म प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने उनपर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि सनी ने उनके साथ चीटिंग की क्योंकि उन्होंने फिल्म के लिए फीस लेने के बाद भी काम नहीं किया। बता दें कि ये फिल्म 'जानवर' थी जिसमें सनी ने काम करने से इंकार किया था। बता दें कि सनी देओल फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' में नजर आएंगे।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Sunny Deol, Bollywood, Movie Producer, Suneel Darshan

Courtesy: AajTak News

Mahabharat

फ़ोटो: Hindustan times

फिरोज नाडियाडवाला बनाएंगे "महाभारत", 700 करोड़ रुपए होगा बजट

फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला अब "महाभारत" फिल्म बनाने जा रहे है जो 2025 तक बन के तैयार होगी। जानकारी के अनुसार इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपए है और यह भारत की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी। वहीं, कलाकारों की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, परेश रावल, नाना पाटेकर, अनिल कपूर समेत कई दिग्गज अभिनेताओं को कास्ट किया जाएगा। साथ ही इसमें साउथ इंडस्ट्री के भी दिग्गज अभिनेता भूमिका निभायेंगे।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 08:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mahabharat, Firoz Nadiadwala, new movie, Bollywood

Courtesy: Amar ujala

Brahmastra

फोटो: The Hindu

फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पांच दिन में कमाए 150 करोड़ रुपए

बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है। रिलीज के पांच दिन में ही 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म धमाकेदार तरीके से प्रदर्शन कर रही है, जिसके बाद इसके 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। जानकारी के मुताबिक वर्ल्डवाइड फिल्म 225 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म ने सिनेमा घरों के सूनेपन को दूर किया है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Brahmastra Cast, Bollywood, Bollywood celebrities

Courtesy: AajTak News

Brahmāstra

फोटो: Youtube

बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र ने दूसरे दिन किया धमाकेदार कलेक्शन

फिल्म ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग काफी दमदार रही है। पहले दिन वैश्विक स्तर पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा है। दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन से अधिक कमाई की, जो की 37 करोड़ रुपये रही है। जबकि पहले दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले है। फिल्म कुछ लोगों को बोरिंग बता रहे हैं जबकि कुछ ने इसकी काफी तारीफ की है।

रवि, 11 सितंबर 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Ranbir Kapoor, Bollywood, box office

Courtesy: AajTak News

Disney plus hotstar mahabharat

फोटो: Hindustan Times

बनने जा रही है सबसे महंगी वार सीरीज, महाभारत है नाम

डिज्नी प्लस हॉस्टार अब सबसे बड़े महाकाव्य पर सीरीज बनाने जा रहा है। हॉटस्टार ने सबसे महंगी सीरीज यानी महाभारत की घोषणा की है। डी23 एक्सपो में इसकी घोषणा के साथ 'कॉफी विद करण' सीजन 8 की संंबध में भी जानकारी दी गई है। कौरव और पांडवों के युद्ध के साथ इस सीरीज में कुरुक्षेत्र युद्ध को भी दर्शाया जाएगा। इस सीरीज को मधु मंटेना, माइथोवर्स स्टूडियो और अल्लू एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। 

शनि, 10 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, Brahmastra, Mahabharat, web series

Courtesy: Zee News

Dhokha

फोटो: Bollywood Life

आउट हुआ आर माधवन स्टारर धोखा-राउंड डी कॉर्नर सस्पेंस का ड्रामा ट्रेलर

आर माधवन, खुशाली कुमार, दर्शन कुमार और अपारशक्ति खुराना स्टारर धोखा-राउंड डी कॉर्नर का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर आज जारी कर दिया गया है। कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित थ्रिलर शैली पर एक सस्पेंस ड्रामा है। कहानी एक शहरी जोड़े और उनके चरित्र के भूरे रंग के बारे में है। भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित फिल्म धोखा-राउंड डी कॉर्नर को सितंबर 23, 2022 को रिलीज़ किया जायेगा… read-more

शनि, 10 सितंबर 2022 - 06:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bollywood, dhokha round d corner, trailer out, R Madhavan

Courtesy: Amar Ujala News

Richa chadda and Ali fazal

फोटो: The Times of India

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को लेकर आई बड़ी डिटेल सामने

बॉलीवुड का स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों इस महीने शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें सप्ताह भर तक शादी की रस्में चलेंगी। दोनों दिल्ली में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की रस्में पंजाबी रीति रिवाज से निभाई जाएंगी। दिल्ली में शादी के बाद दोनों अपने बॉलीवुड दोस्तों को मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी देंगे। इसमें फिल्मी दुनिया के चेहरे नजर आएंगे।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: Richa Chadha, Bollywood, Ali Fazal, Marriage

Courtesy: Zee News

Goodbye trailer

फोटो: Times of India

फिल्म गुडबाय का ट्रेलर हुआ जारी, परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर है फिल्म

फैमिली एंटरटेनर फिल्म गुडबाय का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, रश्मिका मंदाना और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। ये मूवी काफी खास है क्योंकि ये रश्मिका की बॉलीवुड डेब्यू है। फिल्म की कहानी बेहद इमोश्नल है। इसमें कॉमेडी, ड्रामा भी है। फिल्म के ट्रेलर में रश्मिका का काम काफी इंप्रेसिव लगा है। माना जा रहा है कि… read-more

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 07:31 PM / by रितिका

Tags: Goodbye Trailer, Goodbye movie, Bollywood, Amitabh Bachchan

Courtesy: AajTak News