Bridgefy app

फ़ोटो: The Indian Express

म्यांमार में इंटरनेट सेवा के रुकने के बाद 'ब्रिजफाई' एप का बढ़ा इस्तेमाल

म्यांमार में फरवरी 1 को सैनिक शासकों ने देश में इंटरनेट सेवा रोक दी थी। बाद में इसे बहाल कर दिया गया। लेकिन इस बीच बड़ी संख्या में ब्रिजफाई एप को डाउनलोड किया गया। इस एप को मेक्सिको की एक कंपनी ने तैयार किया है। ये एप ब्लूटूथ के जरिए काम करता है। यह इंटरनेट सेवा ना होने पर भी दो फोन के बीच संदेश का आदान-प्रदान करने में सक्षम है। कंपनी ने ट्वीट में कहा कि "हमें उम्मीद है कि इस कठिन वक्त में ये एप म्यांमार के लोगों के काम आएगा।"

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 07:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bridgefy, Myanmar, Military Rule, Masseging app

Courtesy: Amarujala News