Women Health

फोटो: FreePik

स्तन कैंसर से होती है हर छह महिलाओं में से एक की मौत

इंटरनेशनल एजेंसी कैंसर शोध रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में कैंसर से होने वाली हर छठी मौत स्तन कैंसर से होती है। वहीं देशों में स्तन कैंसर मरीजों का परीक्षण 80% तक बढ़ाने से उनकी उम्र 5 साल तक बढ़ जाती है, पर भारत के लिए यह आंकड़ा 66% ही है। इससे वैश्विक स्तर पर निपटने के लिए WHO ने मार्च 9 को ‘हियरिंग द काॅल आफ वीमन विद ब्रेस्ट कैंसर’ इवेंट की शुरुआत कर कम आय वाले देशों में 2040 तक स्तन कैंसर से होने वाली ढाई फीसद मौतों को कम करना है।

गुरु, 11 मार्च 2021 - 03:12 PM / by Shruti

Tags: WHO, Cancer, Breast cancer, women health

Courtesy: Downtoearth News

Cannabis Tea

फोटो: Lokmat News

माइग्रेन की समस्या को दूर करती है भांग की चाय

एक अध्ययन के अनुसार अगर आप सीमित मात्रा में भांग की चाय का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को बहुत सारे फायदे मिल सकते हैं। रोजाना एक कप भांग की चाय पीने से मल्टीपल स्क्लेरोसिस, कैंसर आदि की समस्या से छुटकारा मिलता है। भांग की चाय पीने से भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाती है। शोध के अनुसार भांग की चाय में न्यूरोपोट्रेटिव गुण मौजूद होते हैं जो मानसिक रूप से शांति देकर डिप्रेशन की समस्या को दूर करते हैं।

गुरु, 11 मार्च 2021 - 10:44 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Cannabis TEA, MIGRINE, Cancer

Courtesy: Pnajab Kesari

Night Shift Job

फोटो: Workopolis

नाईट शिफ्ट में काम करने वालों को हो सकता है 'कैंसर' का खतरा

वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंसेज की नई रिसर्च में पाया गया है कि नाईट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में कैंसर से जुड़े जीन सक्रिय हो जाते हैं। हमारे शरीर की प्राकृतिक जैविक घड़ी की लय में छेड़छाड़ कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि रात की पाली में काम करनेवालों को डीएनए के नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा होता है जबकि डीएनए की मरम्मत करने वाले तंत्र उस नुकसान की भरपाई करने में नाकाम रहते हैं।

बुध, 10 मार्च 2021 - 06:05 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Cancer, night shift, bio-clock, DNA

Courtesy: ABP Live

Exercise

फोटो: New Scientist

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार शारीरिक सक्रियता से जीवन प्रत्याशा में होती है 3 वर्ष की वृद्धि

टाइप-2 डायबिटीज, हृदयरोग, स्ट्रोक और कैंसर सहित अन्य जानलेवा बीमारियों से मौत का खतरा अधिक होता है, इससे बचने के लिए रोज़ाना कुछ समय के लिए एक्सरसाइज करना आवश्यक होता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में कहा गया है कि 15 मिनट की शारीरिक सक्रियता को औसत जीवन प्रत्याशा में तीन साल तक की वृद्धि लाने में असरदार माना गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार एक्सरसाइज करने से  ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल से लेकर स्ट्रेस हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’ का लेवल कम होता है। … read-more

मंगल, 09 फ़रवरी 2021 - 04:43 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: health benefits, Cancer, blood sugar

Courtesy: Hindustan Samachar

Lemon Tea

फोटो: Archanas Kitchen

वजन को कम करने में मदद करती है लेमन-टी

नींबू में बहुत कम मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। अगर आप नियमित रूप से लेमन टी का सेवन करते हैं तो वजन कम हो जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं, जो बढ़ती उम्र की प्रक्रिया के असर को कम करने में सहायक होते हैं और त्वचा में निखार लाते हैं। लेमन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी मौजूद होती है। रोज़ाना नींबू की चाय पीने से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।  

रवि, 07 फ़रवरी 2021 - 05:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: lemon tea, weight, Cancer

Courtesy: Hindustan Samachar

Cancer

फोटो: Dr. Vijay Karan Reddy

महिलाओं में होते हैं कई तरह के कैंसर, जानिये इनके लक्षण

महिलाओं में अक्सर कैंसर की बीमारी का पता तीसरे या चौथे स्टेज पर चलता है, इसलिए इनके लक्षण का पता होना बेहद आवश्यक है। महिलाओं में कैंसर होने का कारण मोटापा, धूम्रपान व शराब, वायु प्रदुषण एवं मासिक धर्म जल्दी शुरू या ख़तम होना होते हैं। महिलाओं में कई तरह के कैंसर होते हैं, जैसे स्तन कैंसर जिसमे स्तन का रंग बदलता है। सर्वाइकल कैंसर जो ह्युमन पैपिलोमा नामक वायरस से होता है, और कोलोरेक्टल कैंसर जिसकी शुरुआत कोशिकाओं के गैर कैंसर गुच्छे के रूप में… read-more

सोम, 28 दिसम्बर 2020 - 01:49 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle tips, Health Tips, health care, Cancer

Courtesy: AMARUJALA NEWS

starwberry

फोटो: BRITANNICA

कैंसर से बचाव करती है स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीफ्लेमेट्री और एंटी कैंसर के गुणों की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करती है। स्ट्रॉबेरी शरीर के अंदर कैंसर की कोशिकाओं का निर्माण होने से रोकती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो स्ट्रॉबेरी का सेवन जरूर करें। स्ट्रॉबेरी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट दर्द, एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

गुरु, 19 नवंबर 2020 - 11:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: starwberry, Cancer, stomach pain

Courtesy: panjab kesari

Sanjay Dutt-Cancer-Lung Cancer-Mumbai

फोटोः Tollywood

संजय दत्त की तबियत में आया सुधार, कैंसर से लड़ रहे है अभिनेता

लंग्स कैंसर जैसी बीमारी से लड़ रहे अभिनेता संजय दत्त की तबियत सुधरने की खबर आ रही है। संजय दत्त के घर के एक सदस्य ने यह बात बताते हुए कहा कि संजय मेडिकल ट्रीटमेंट का बहुत अच्छा रिस्पांस दे रहे है और उनकी तबियत में काफी सुधार आया है। साथ ही उन्होंने बताया कि संजय की टेस्ट रिपोर्ट भी बेहतर आयी है। कैंसर का इलाज कराने हेतु संजय ने अपने काम से ब्रेक लिया था जिसके बाद से उनका इलाज मुंबई में ही चल रहा है।  

मंगल, 20 अक्टूबर 2020 - 11:34 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Sanjay Dutt, Cancer, Lung Cancer

Courtesy: JAGRAN NEWS

Ben Stokes

फोटोः Hindustan Times

पिता के ब्रेन कैंसर की खबर मिलने के बाद एक हफ्ते तक नहीं सो पाए थे बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता ब्रेन कैंसर का सामना कर रहे हैं। स्टोक्स ने खुद ये जानकारी देते हुए कहा की जब मुझे इस बात का पता लगा तो मै एक हफ्ते तक सो नहीं पाया। खेलने में भी मन नहीं लग रहा था। ये खबर सुनते ही स्टोक्स ने अपने पिता के पास न्यूज़ीलैंड लौटने का फैसला किया था। इसी वजह से वे पिछले महीने पकिस्तान दौरे को बीच में ही छोड़ कर घर लौट गऐ थे।    

शनि, 29 अगस्त 2020 - 05:43 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Ben Stokes, Cricket, Cancer

Courtesy: DAINIK BHASKAR