BSP

फोटो: India Today

बीजेपी के बाद बीएसपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए की 5 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अक्टूबर 9 को अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बसपा ने डीग कुम्हेर से हरिओम शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने डिग-कुम्हेर सीट से हरिओम शर्मा, तिजारा से इमरान खान, बानसूर से मुकेश यादव, बयाना-रूपवास से मदन मोहन भंडारी और दौसा से रामेश्वर बनियाना गुर्जर को उम्मीदवार घोषित किया है। 

मंगल, 10 अक्टूबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rajasthan assembly elections, BSP, candidates list

Courtesy: Patrika News

BJP

फोटो: Jublee Post

बीजेपी ने जारी की अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची

भाजपा ने फरवरी एक को अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल की विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने अरुणाचल में लुमला सीट के लिए त्सेरिंग ल्हामू को मैदान में उतारा है, जबकि दिलीप साहा को पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सात फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 8 फरवरी को होगी जबकि नाम वापसी की अंतिम… read-more

गुरु, 02 फ़रवरी 2023 - 12:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Election, candidates list, BJP, Arunachal Pradesh, lumla seat, Bengal, sagardighi seat

Courtesy: ABP Live

BJP

फोटो: India TV News

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने की 48 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

बीजेपी ने आज कुल 60 सीटों में से 48 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा टाउन बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर से मैदान में उतारा गया है, जबकि कल पार्टी में शामिल हुए मोहम्मद मोबोशर अली कैलाशहर से चुनाव लड़ने वाले हैं। राज्य भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य बनमालीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

शनि, 28 जनवरी 2023 - 02:48 PM / by सपना सिन्हा

Tags: tripura assembly election 2023, BJP, announces, candidates list

Courtesy: Latestly News

DMK

फोटो: Navbharat Times

द्रमुक ने जारी की राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने मई 15 को आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। तीनों में से पार्टी ने सहयोगी कांग्रेस को एक सीट दी है। 57 राज्यसभा सीटों को भरने के लिए चुनाव जून 10 को होने हैं। एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा घोषित तीन उम्मीदवारों में तंजाई कल्याणसुंदरम, केआरएन राजेश कुमार और गिरिराजन हैं। 

सोम, 16 मई 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, DMK, announces, candidates list, rajya sabha elections

Courtesy: The News Ocean