Chang'e 5

फोटो: DNA India

चांद की सतह से सैम्पल जमा करके पृथ्वी पर वापस आया चीन का चंद्रयान 'चांग ई-5'

चीन देश का चंद्रयान 'चांग ई-5' दिसंबर 16 की रात को चांद की सतह के नमूने लेकर सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापिस लौटा है। चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने बताया है कि, ''चांग ई-5 मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग बैनर में यह चंद्रयान रात के कुछ 1 बजकर 59 मिनट पर पृथ्वी पर उतरा है।'' चांद की सतह से लाये गए नमूने को एक बंद कंटेनर में रखा गया है। सीएनएसए के प्रमुख झांग केजन ने इस अभियान को सफल घोषित कर दिया है।  

गुरु, 17 दिसम्बर 2020 - 01:41 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: China, moon landing, Chang'e 5 spacecraft

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR