Arvind Kejriwal

फोटो: Prabhat Khabar

गुजरात में अरविंद केजरीवाल का दावा, कहा सूरत में 12 में से सात सीटों पर आप होगी विजयी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सितंबर तीन को कहा कि हमने सूरत में सर्वे कराया है, जिसमें सामने आया है कि आप पार्टी 12 में से 7 सीटों पर जीत हासिल करेगी। स्टेट ट्रांसपोर्ट के संबंध में उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनते ही स्टेट ट्रांसपोर्ट की सभी समस्याओं को दूर करेंगे। केजरीवाल ने सूरत में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मनोज सोरथिया पर हुए हमले पर कहा कि इस व्यवहार से लोग गुस्से में है। 

शनि, 03 सितंबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal, AAP, Gujarat

Courtesy: NDTV News

Arvind Kejriwal

फोटो: The Indian Express

दिल्ली में शुरू हुआ देश का पहला वर्चुअल स्कूल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि देश के पहले वर्चुअल स्कूल की शुरुआत हो गई है। इस स्कूल को बनाने का ऐलान सरकार ने एक वर्ष पूर्व किया था। इस स्कूल में बच्चों को फिजिकली स्कूल नहीं जाना होगा मगर स्कूल उनतक पहुंच जाएगा। इस स्कूल में सभी क्लास ऑनलाइन होंगी। छात्र लाइव या रिकॉर्डिंग कर क्लास देख सकेंगे। ये स्कूल 9वीं से 12वीं तक का है। शिक्षा के क्षेत्र में इसे क्रांतिकारी कदम बताया है।

बुध, 31 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: delhi schools, Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: Ndtv News

Arvind Kejriwal

फोटो: Zee News

सीएम केजरीवाल ने किया दिल्ली सरकार के सशस्त्र बलों के स्कूल का उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अगस्त 27 को नजफगढ़ में शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं और छात्रों को विभिन्न सशस्त्र बलों के प्रवेश परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली में कोई सैनिक स्कूल नहीं था। हमने एक साल पहले तैयारी शुरू की थी, लेकिन यह नहीं पता था कि यह एक… read-more

रवि, 28 अगस्त 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, CM Arvind Kejriwal, inaugurates, armed forces school

Courtesy: Live Hindustan

Arvind Kejriwal and Manish

फोटो: India Today

दिल्ली सरकार अगस्त 29 को लाएगी अविश्वासमत प्रस्ताव, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि सरकार अगस्त 29 को दिल्ली विधानसभा में अविश्वास्मत प्रस्ताव लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्र विरोधी ताकतें एकजुट हो गई है, जो दिल्ली सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने में जुटी है। यही कारण रहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी मुकदमा किया गया। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिाय के घर रेड पड़ी मगर उसमें कुछ हाथ नहीं लगा। 

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Delhi Government, delhi assembly, Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: NDTV News

Arvind Kejriwal and Manish Sisodia

फोटो: News 18

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने की मनीष सिसोदिया को भारत रत्न देने की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री बताया है। अगस्त 22 को गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख का हवाला देते हुए सिसोदिया को विश्व का बेहतरीन शिक्षा मंत्री बताया है। केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया को शिक्षा में किए गए कार्य के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए। सिसोदिया के काम से प्रभावित होकर उन्होंने सिसोदिया को देश का शिक्षा मंत्री बनाए जाने की बात कही है।… read-more

सोम, 22 अगस्त 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Bharat Ratna

Courtesy: Zee News

Arvind Kejriwal

फोटो: ThePrint

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा जितने रेड करवाएं कुछ नहीं मिलेगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पड़ी सीबीआई रेड के बाद कहा कि केंद्र सरकार जितने जतन कर ले मगर मनीष सिसोदिया के घर उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। बता दें कि सीबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये छापेमारी की है। केजरीवाल ने कहा कि मनीष पर पहले भी झूठे मामले दर्ज हुए है, मगर उनके खिालफ कभी कुछ साबित नहीं हुआ है। ये हमें रोकने की साजिश है मगर हम नहीं रूकेंगे।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 07:49 PM / by रितिका

Tags: Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, CBI

Courtesy: AajTak News

Bhagwant Man

फोटो: India TV News

पंजाब के परिवारों को आज से मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को दी गई 'गारंटी' को पूरा कर रही है, अब जुलाई एक सर हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। आप सरकार ने इससे पहले एक जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। मान ने कहा कि, 'हमारी सरकार ने पंजाब के इतिहास में एक नई मिसाल कायम की है।'

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, FREE ELECTRICITY, Cm bhagwant mann, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: Aajtak News

arvind kejriwal

फोटो: Hindustan Times

आदिवासी संकल्प सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे अरविंद केजरीवाल: गुजरात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात स्थित भरूच में आयोजित आदिवासी संकल्प सम्मेलन में कहा कि आदिवासियों पर काफी जुल्म हुआ है। विडंबना है कि देश के सबसे अमीर गुजरात से हैं और गरीब भी यहां से ही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा अमीरों के साथ खड़ी है। हमारी पार्टी को मौका मिला तो हम स्कूल बनएंगे। राज्य में सरकारी स्कूलों की हालत काफी खराब है, जिसे सुधारने का वादा केजरीवाल ने किया है।

रवि, 01 मई 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Gujarat, CM Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal

Courtesy: TV9Hindi

AAP

फोटो: The Times of India

"आप" के साथ जुड़ेंगे रिटायर्ड पुलिस कमिशनर भास्कर राव, लड़ सकते हैं चुनाव

बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त एडीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी भास्कर राव अप्रैल चार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ सकते है। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मौजूद होने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि आगामी 2023 विधानसभा चुनावों के लिए भास्कर राव को आप मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें बैंगलोर के बसवनगुडी सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Bhaskar Rao, AAP, Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: NDTV News

Arvind Kejriwal

फोटो: Tennews

यूनिवर्सिटी और कॉलेज में भी शुरू होना चाहिए ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के स्कूलों में चलने वाला बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम अब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में शुरू किए जाने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरजीवाल ने सलाह दी है। केजरीवाल ने मार्च 30 को आईपी यूनिवर्सिटी के 14वें दीक्षांत समारोह में कहा कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद छात्रों में उद्यमशील विचारों को जारी रखने के लिए बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम कॉलेज में भी शुरू होना चाहिए। सरकारी स्कूल के छात्रों ने अबतक 52 हजार बिजनेस आइडिया पेश किए है।

गुरु, 31 मार्च 2022 - 05:55 PM / by रितिका

Tags: Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal, convocation, Indraprastha University

Courtesy: NDTV News