T20 Worldcup

फोटो: EastMojo

टी20 विश्वकप की मेजबानी करेंगे भारत और श्रीलंका, वर्ष 2026 में होगा आयोजन

आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन वर्ष 2026 में भारत और एशिया में किया जाएगा। आईसीसी ने अगस्त 17 को ये घोषणा की है। इससे पूर्व टी20 विश्वकप की भारत ने वर्ष 2016 और 2020 में मेजबानी की थी। वहीं श्रीलंका ने टी20 विश्वकप की अंतिम बार वर्ष 2012 में मेजबानी की थी। टी20 विश्वकप की मेजबानी दो देशों में संयुक्त रूप से होगी। वहीं भारत में वर्ष 2023 में 50 ओवर के विश्वकप का आयोजन होना है।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Cricket, T20 World Cup, ICC, India, Srilanka

Courtesy: News 18 Hindi

MS DHONI

फोटो: AajTak

एमएस धोनी ने बदली डीपी, दिया खास संदेश

देश में जारी हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की डीपी बदली है। तिरंगे के साथ उन्होंने डीपी में लिखा कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की गिनती देश के महानतम कप्तानों में होती है। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल का अधिक उपयोग नहीं करते है। 

शनि, 13 अगस्त 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: MS DHONI, Cricket, Social Media, Tiranga

Courtesy: Zee News

India vs Australia

फोटो: Navbharat Times

CWG 2022 : भारत और ऑस्ट्रेलिया आज भिड़ेंगे, गोल्ड के लिए होगी दावेदारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अगस्त सात को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आपस में गोल्ड के लिए भिड़ेंगी। भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। भारत ने इंग्लैंड को चार रनों से हराकर सेमीफाइनल मैच जीता था। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का बदला लेने उतरेगी। दोनों देशों के बीच अबतक 24 टी20 मैच हुए हैं जिनमें से भारत ने छह और ऑस्ट्रेलिया ने 17 मैच जीते है।

रवि, 07 अगस्त 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: India vs Australia, Cricket, CWG 2022

Courtesy: ndtv

Virat Kohli

फोटो: Hari Bhoomi

विराट कोहली इस टूर्नामेंट से करेंगे वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है और जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा नहीं है। विराट कोहली ने बीसीसीआई को जानकारी दी है कि वो एशिया कप के बाद हर सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। विराट कोहली का कई वर्षों से जारी खराब फॉर्म टीम के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ था। आने वाले समय में वर्ल्डकप और एशिया कप होना है। विराट का फॉर्म में लौटना टीम के लिए अहम है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 03:10 PM / by रितिका

Tags: Virat Kohli, BCCI, Cricket

Courtesy: Zee News

Shikar Dhwan

फोटो: India Today

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर धवन होंगे कप्तान

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हिस्सा नहीं हैं जिन्हें आराम दिया गया है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी अरसे बाद टीम में लौटे हैं। शिखर धवन ने अपनी कप्तानी में हाल ही में भारत को एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज पर 3-0 से जीत दिलाई।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 09:09 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, team, Cricket, Zimbabwe, Shikhar Dhawan

Courtesy: Amar ujala

Shikhar Dhawan

फोटो: News18

तीसरे मैच में अगर शिखर ने कड़े दो चौके, बना लेंगे नया रिकॉर्ड

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच जारी तीन मैचों की सीरीज में शिखर धवन नया इतिहास रच सकते है। जुलाई 27 को होने वाले तीसरे मुकाबले में शिखर दो चौके जड़ते ही 800 चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। शिखर धवन से पहले कुल आठ खिलाड़ी ऐसे चौके लगा चुके है। बता दें कि सबसे अधिक चौके अबतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए है। उनके नाम 2016 चौके लगाने का रिकॉर्ड है।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: Shikhar Dhawan, Cricket, one day cricket, West Indies

Courtesy: Zee News

Yuzvendra Chahal

फोटो: Menxp

यजुवेंद्र चहल क्रिकेट को फुटबॉल और टेनिस की तरह ‘शॉर्ट्स’ पहन कर खेलने के पक्ष में नहीं

भारत के अनुभवी लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल क्रिकेट को फुटबॉल और टेनिस की तरह ‘शॉर्ट्स’ पहन कर खेलने के पक्ष में नहीं हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए पहले वनडे में जीत के बाद जब चहल से पूछा गया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए क्या क्रिकेट को भी ट्राउजर (पतलून) की जगह ‘हाफ पैंट’ पहन कर खेला जाना चाहिए तो उन्होंने इस विचार को खारिज कर दिया।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 04:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yajuvendra chahal, Cricket, Shorts, Football

Courtesy: Hindustan

Asia Cup 2022

फोटो: Newsadi

यूएई में खेला जाएगा एशिया कप: सौरव गांगुली

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मुंबई में हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद घोषणा करते हुए बताया, एशिया कप 2022 का आयोजन अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जायेगा। पहले इस टूर्नामेंट को श्रीलंका में खेला जाना था। अगस्त 27 से सितंबर 11 के बीच एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। एशिया कप 2022 में छह टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और… read-more

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Cricket, asia cup 2022, UAE, Sourav Ganguly

Courtesy: Aajtak News

KL Rahul Tested Corona Positive

फोटो: News Nation

कोरोना संक्रमण की चपेट ने आये केएल राहुल, वेस्टइंडीज दौरे पर बने रहना संशय

भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपेक्स काउंसिल की मीटिंग के बाद इस बात की जानकारी दी। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राहुल के वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने पर संशय उत्पन्न हो गया है। अब उन्हें दौरे पर जाने के लिए कम से कम दो निगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता होगी। कुछ दिनों पहले ही राहुल ने जर्मनी में हार्निया का ऑपरेशन करवाया है।… read-more

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Cricket, KL Rahul, tested corona positive, west indies tour, t20 series

Courtesy: Amar Ujala News

Cheteshwar Pujara

फोटो: India.com

काउंटी में चेतेश्वर पुजारा ने ठोका दोहरा शतक

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में इतिहास रचते हुए दोहरा शतक जड़ा। ससेक्स की कप्तानी करते हुए पुजारा ने इस चैंपियनशिप में तीसरा दोहरा शतक जड़ने की उपलब्धि हासिल कर ली है। ससैक्स की कप्तानी करते हुए पुजारा ने मैच के दूसरे दिन ये शतक जड़ा। ये उपलब्धि पुजारा ने 403 बॉलों में 21 चौके और तीन छक्कों की मदद से पूरी की और कुल 231 रन बनाए है। 

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 11:25 AM / by रितिका

Tags: Cricket, Cheteshwar Pujara, Indian Cricketer

Courtesy: AajTak