South mcd encroachment drive

फोटो: India.com

दिल्ली के शाहीन बाग में होगी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, मई नौ को चलेगा बुलडोजर

दक्षिण दिल्ली नगर निगम अब दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए मई नौ से 13 तक अभियान चलाएगा। इसके लिए निगम ने दिल्ली पुलिस से अतिरिक्त फोर्स भी मांगी है। निगम शाहीन बाग, कालिंदी कुंज, जसोला, एमजी रोड़ इलाके में अतिक्रमण हटाएगा। निगम स्थायी समिति अध्यक्ष राजपाल सिंह ने इसकी पुष्टि कर कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान का ये पहला चरण है। निगम ने इसे सामान्य अतिक्रमण अभियान बताया है।

बुध, 04 मई 2022 - 10:40 AM / by रितिका

Tags: SDMC, delhi sdmc, encroachment

Courtesy: ABP Live

Meat Shops Not Allowed To Open Delhi In Navratri

फोटो: The Wire

दक्षिण दिल्ली में आज से नवरात्र के अंत तक बंद रहेंगी मीट की दुकानें

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान अप्रैल 5 से 11 तक मांस की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्होंने नगर आयुक्त से उनके निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। यह पहली बार है जब नागरिक निकाय ने नवरात्रि के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र में मांस की दुकानों को बंद करने के लिए कहा है। नवरात्रि का पर्व अप्रैल 2 से 11 तक मनाया जा रहा है। … read-more

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi sdmc, mayor mukkesh suryaan, meat shops, closed

Courtesy: ABP Live

Delhi SDMC Begins Arrangements For Collecting Bio Medical Waste

फोटो: Times Now News

SDMC ने शुरू की कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों से बायो-मेडिकल कचरा इकट्ठा करने की व्यवस्था: दिल्ली

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने कोविड-पॉजिटिव मरीजों के बायो-मेडिकल कचरे के निपटान के लिए अपनी सीमा के अंतर्गत कचरा उठाने के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की है। नगर निकाय ने अपने सभी 104 वार्डों में बायो-मेडिकल कचरा इकट्ठा करने के लिए ऑटो-टिपर तैनात किए हैं। एसडीएमसी ने कचरा उठाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ये नंबर हैं: दक्षिण क्षेत्र के लिए 011-40988800, पश्चिम क्षेत्र के लिए 011-49506548, मध्य क्षेत्र के लिए 7290041009 और नजफगढ़ क्षेत्र के… read-more

रवि, 16 जनवरी 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, delhi sdmc, Bio Medical Waste

Courtesy: News Fair