Dhanteras

फोटोः TV9 Bharat

धनतेरस वाले दिन इन बातों का रखें खास ध्यान

भारत में इस वर्ष धनतेरस का त्योहार नवंबर 2 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग माता लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा की जाती हैं। धनतेरस वाले दिन लोगों को कांच या प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी हुई मूर्तियों की पूजा नहीं करनी चाहिए। इस दिन सुबह के समय सोना भी अशुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन किसी को उधार ना दे, घर में कूड़ा या गंदगी ना हो और घर के प्रवेश द्वारा पर जूते-चप्पल को नहीं रखना चाहिए।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 12:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: dhanteras, Religion, spiritual news, Diwali

Courtesy: Dainik Jagran

Rangoli

फोटो: Free Press Journal

रंगोली बनाओ पीएम मोदी से इनाम पाओ, संस्कृति मंत्रालय ने शुरू की प्रतियोगिता

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर संस्कृति मंत्रालय रंगोली कंपटीशन, लोरी कंपटीशन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। इसकी शुरुआत अक्टूबर 31 से हो रही है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अमृत महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। हिस्सा लेने वालों के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं… read-more

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: Aazadi ka Amrit mahotsav, PM Modi, Diwali, rangoli

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

CM Yogi Adityanath

फोटो: The New Indian Express

आभावग्रस्त परिवारों के साथ साझा करें दिवाली की खुशियां, योगी ने की कार्यकर्ताओं से अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों को संबोधित करते हुए 16 लाख कर्मचारियों व अधिकारियों से अपील  की कि इस दिवाली आभावग्रस्त परिवारों के साथ खुशियां साझा की जाएं। उनके घर मिठाई, बच्चों के लिए पटाखे लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता वहां जाकर तोरणद्वार लगवाएं और उनके साथ दिवाली की खुशियां मिलकर बांटे। त्योहार का आनंद अकेले में नहीं सभी के साथ है।

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Diwali, CM Yogi Adityanath, UP government

Courtesy: News 18 Hindi

Diwali

फोटोः Floweraura

इस दिवाली कुछ ख़ास तरीकों से बढ़ाएं अपने घर की सुंदरता

दिवाली के त्यौहार पर घरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजार में मिलने वाले हानिकारक रंगों की जगह फूल-पत्तियों एवं गेंहू और चावल के आटे से रंगोली बनाएं। आप अपने गार्डन या घर में फेयरी लाइट का उपयोग कर सकते हैं। दीपों के त्योहार में आप कलरफुल दीयों का उपयोग कर घर को सजा सकते हैं। आजकल रंगीन दीयों वाली मोमबत्तियां बाजार में उपलब्ध होती है जिसका उपयोग कर घरों की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है।

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 01:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: easy tips, miscellaneous, Diwali, diwali decoration, Lifestyle news

Courtesy: Dainik Jagran

Air Pollution

फोटो: Vox

दिवाली तक अधिक खराब होगी दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है, जो दिवाली आने तक अधिक खराब हो सकती है। लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर सामान्य से छह गुणा अधिक दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कारण दिल्ली में प्रदूषण में इजाफा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति अधिक खराब हो सकती है।

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 08:50 PM / by रितिका

Tags: Air Pollution, Delhi-NCR, Diwali

Courtesy: ABP News

Puducherry Government

फोटो: Patrika

दिवाली के मौके पर 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी वितरित करेगी पुडुचेरी सरकार

दिवाली के मौके पर पुडुचेरी में फैमिली कार्ड धारकों को सरकार की ओर से 10 किलोग्राम चावल और 2 किलोग्राम चीनी मिलेगी। सूत्रों के अनुसार उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से इसका वितरण नि:शुल्क किया जाएगा। हालांकि, सरकार ने पहले पटाखों की कीमत में कमी की अनुमति दी थी। इसके अलावा, एक सरकारी एजेंसी, पैप्सको ने केंद्र शासित प्रदेश में कम दर पर पटाखे बेचने के लिए दुकानें स्थापित की हैं।

मंगल, 26 अक्टूबर 2021 - 02:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Puducherry Governmnet, card holders, Diwali

Courtesy: Amar Ujala News

Firecrackers

फोटो: Hindustan Times

दीपावली पर 5 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं पटाखों के दाम

दीपावली के अवसर पर इस वर्ष पटाखों की कीमतों में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। निर्माण लागत में वृद्धि और पटाखों की अपेक्षित कमी के कारण पटाखों की कीमतों में पांच प्रतिशत से दस प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी। चेन्नई फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष टी एस काजा मोहिदीन ने पटाखों को शुरू में पिछले सालों की दरों पर बेचने के साथ मांग में बढ़ोतरी के बाद कीमतों में संशोधन की बात कही है।

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: fire crackers, Festive Season, Diwali, Price Hike

Courtesy: Navbharat Times

Ayodhya

फोटो: DNA India

इस बार की दिवाली पर आसमान में नज़र आएंगे श्रीराम: अयोध्या

यूपी की योगी सरकार ने अयोध्या में दिवाली पर नवंबर 3 को 500 ड्रोन की मदद से हवाई ड्रोन शो की योजना बनाई है। सरकार ने इसके लिए कथित तौर पर निविदाएं भी आमंत्रित की हैं। 10-12 मिनट के एयर शो द्वारा अयोध्या में कार्यक्रम को भव्य बनाने की कोशिश की जा रही है। योगी सरकार अयोध्या में भगवान राम के अयोध्या लौटने की कहानी और एनिमेशन और स्टिम्युलेशन के जरिए रामायण को दिखाने के लिए ड्रोन शो करवाना चाहती है।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Yogi Adityanath, Ayodhya, Diwali, drone show

Courtesy: Newstrack

Ayodhya Deepotsav

फोटो: The Hans India

सरयू के घाट पर जगमगाएंगे 7.50 लाख दीये, दीपोत्सव में टूटेगा पुराना रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है। इस साल सरकार का उद्देश्य 7.50 लाख दीये जलाने का है। पिछले साल यहां 5.50 लाख दीये जलाए गए थे। ये रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। नए रिकॉर्ड को बनाने के लिए सरकार को 7000 वॉलंटियर्स की भी जरुरत पड़ेगी जो इसे सफल बनाने में मदद करेंगे। एजेंसी की मदद से दीपोत्सव का काम किया जाएगा।

बुध, 18 अगस्त 2021 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: Ayodhya, Deepotsav, Diwali, UP government

Courtesy: Aajtak News

Amitabh Bachchan-Hariwansh Rai Bachchan-Statue in Poland

फोटोः Tech for FTCP

पोलैंड में हरिवंशरॉय बच्चन की मूर्ति के पास हुआ दीप प्रज्वलित, बिग बी ने साझा की फोटो

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दिवाली के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन की प्रतिमा के पास एक दिया प्रज्वलित किया गया है। यह प्रतिमा पोलैंड के 'wroclaw' शहर में है जहाँ पर इस चौराहे का नाम हरिवंशराय बच्चन के ऊपर ही रखा गया है। इस फोटो को साझा करते हुए बिग बी ने कहा, 'उन्होंने बाबूजी को सम्मान दिया और दीपावली के मौके पर पोलैंड, 'wroclaw' में उनकी मूर्ति पर दिया जलाया, सम्मान और गर्व… read-more

रवि, 15 नवंबर 2020 - 12:27 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Poland, Amitabh Bachchan, Harivansh Rai Bachchan, Diwali

Courtesy: JAGRAN NEWS