CM Yogi Resigns

फोटो: The Economic Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सौंपा इस्तीफा: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहूमत से जीत मिली है। इसके बाद मार्च 12 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा सौंपने से पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा के अलावा कई मंत्री मौजूद रहे। राज्य विधानसभा जीत के बाद भाजपा ने जनसमर्थन के लिए जनता के आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट किया है।

शनि, 12 मार्च 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath, up elections 2022

Courtesy: News 18 Hindi

Koo

फोटो: BGR India

विधानसभा चुनाव नतीजों से पूर्व Koo App ने जारी किए नए दिशानिर्देश

कू ऐप ने 10 भाषाओं में नए दिशानिर्देश जारी किए है, जो पांच राज्यों में हो रहे चुनावों से संबंधित है। ऐप ने गलत और फर्जी सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए इन निर्देशों को जारी किया है। कू ऐप के सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि ऐप पर यूजर्स की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाता है मगर फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने की दिशा में भी काम होगा।

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Koo, Koo App, Assembly Elections, up elections 2022

Courtesy: NDTV News

Election

फोटो: Jagran

यूपी में पांचवे चरण की वोटिंग आज, 61 सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान फरवरी 27 को किया जाएगा। इस फेज में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा। इस फेज में कौशांबी की सिराथू सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अमेठी के राजा डॉ. संजय सिंह, प्रतापगढ़ के रघुराज प्रताप सिंह चुनाव मैदान में है। इस चरण में कुल 692 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Lucknow, up elections 2022, up elections

Courtesy: News18Hindi

UP Election 2022

फोटो: The New Indian Express

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों के नामों की नई लिस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट की घोषणा कर दी है। कॉंग्रेस ने फरवरी दो को जारी इस लिस्ट में रायबरेली सीट के लिए डॉ. मनीषा चौहान के नाम की घोषणा की है। लिस्ट के मुताबिक लखनऊ पूर्व से एलयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने कुरसी विधानसभा सीट से उर्मिला पटेल, बाराबंकी से रूही अरशद, भींगा सीट से गज़ाला चौधरी, पिपराइच सीट से… read-more

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: up elections 2022, Congress Party, seventh list of candidates

Courtesy: Aajtak News

UP Elections SP Released The List Of 12 Candidates Ticket

फोटो: Times Now News

यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी ने की 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

समाजवादी पार्टी ने फरवरी 2 को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए रायबरेली और चित्रकूट सीटों सहित 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने रायबरेली से कांग्रेस से बीजेपी नेता बनी अदिति सिंह के खिलाफ आरपी यादव को चुनाव में खड़ा किया है। चित्रकूट सीट से अनिल प्रधान पटेल को टिकट दिया गया है जबकि मानिकपुर से वीर सिंह पटेल को टिकट दिया गया है। विज्मा यादव को प्रतापपुर से और अमरनाथ मौर्य इलाहाबाद पश्चिम… read-more

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: up elections 2022, list of 12 candidates, Rae Bareli

Courtesy: Aajtak News

BSP Supremo Mayawati Election Rally In Agra Today

फोटो: The Indian Express

यूपी चुनाव 2022: मायावती आज आगरा में एक रैली के साथ करेंगी बसपा के चुनाव अभियान की शुरुआत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज बहुजन समाज पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाली हैं। कोरोना महामारी के मद्देनज़र रैली में सिर्फ 1000 लोग ही शामिल होंगे। मायावती रैली की शुरुआत आगरा शहर के कोठी मीना बाजार में एक जनसभा द्वारा करेंगी। जनसभा में मंडल स्तरीय आगरा मंडल के सभी जिलों के पार्टी के उम्मीदवार और समर्थक हिस्सा… read-more

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: up elections 2022, Mayawati, election rally in agra

Courtesy: Aajtak News

BJP Launches Door To Door Campaign

फोटो: Times Now News

यूपी चुनाव 2022: बीजेपी ने शुरू किया 'पूरी हुई आस, घर घर हुआ विकास' के नारे के साथ 'डोर-टू-डोर' अभियान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले चुनाव आयोग द्वारा चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध लगाने के साथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनवरी 11 को मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अपने घर-घर अभियान की शुरुआत की। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ के बल्लू अड्डा इलाके में चुनाव प्रचार की शुरुआत की और घरों के बाहर पोस्टर चिपकाए। पोस्टर में लिखा था: 'पूरे हुई आस, घर घर हुआ विकास' (आकांक्षाएं पूरी हुई, घरों तक विकास पहुंचा है)। 

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: up elections 2022, door to door campaign, BJP

Courtesy: Aajtak News