Gotabaya Rajpakshe

फ़ोटो: BBC

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने की घोषणा- देश में फिर लगाया आपातकाल

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में आपातकाल लागू कर दिया गया है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इसकी घोषणा की है। अधिकारी ने कहा कि आपातकाल शुक्रवार मध्यरात्रि से प्रभावी हुआ। श्रीलंका में लोग लगातार सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राजपक्षे का यह फैसला जनता की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं को बरकरार रखने के लिए है।आपातकाल के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को मनमाने तरीके से किसी को भी गिरफ्तार करने और हिरासत में रखने की शक्ति मिल… read-more

शनि, 07 मई 2022 - 09:15 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, emergency, Police, Security

Courtesy: Jagran

Gas leak

फ़ोटो: BBC

झज्जर की एक फैक्ट्री में हुआ अमोनिया का रिसाव, पीड़ितों को सांस लेने में हो रही तकलीफ

हरियाणा के झज्जर की एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव की घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। वहीं, रिसाव की चपेट में आए स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत और उल्टी की शिकायत सामने आ रही है। मामले की जानकारी देते हुए झज्जर के उपायुक्त जग निवास ने कहा कि अमोनिया गैस रिसाव की घटना की सूचना मिली है, जिसके बाद तीन एम्बुलेंस और 4 फायर ब्रिगेड मौके पर भेजे गए है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 07:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Haryana, amonia gas, emergency

Courtesy: Live hindustan

Gotabaya Rajapaksa

फोटो: Asia Times

श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया ने हटाया आपातकाल, संकट से जूझ रहा देश

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अप्रैल पांच की रात को आपातकाल हटाने का ऐलान किया है, जिसे अप्रैल एक को लागू किया गया था। आपातकाल के जरिए सुरक्षाबलों को अधिकार मिले थे कि देश में हो रही गड़बड़ी को रोका जाए। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में सैंकड़ों सांसदों ने इस्तीफा भी दे दिया है। देश में जनता भी सरकार की असफलता और अपनी परेशानियों के कारण प्रदर्शन कर रही है।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 10:45 AM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka Government, emergency

Courtesy: ABP Live

Crisis

फोटो: Mint

श्रीलंका में बंद के कारण राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल

श्रीलंका में आए आर्थिक संकट के कारण राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षा ने आपातकाल लागू कर दिया है। देश की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के रखरखाव के उद्देश्य से ये फैसला हुआ है। देश में अप्रैल एक से ये फैसला लागू हो गया है। गौरतलब है कि देश दिवालिया होने की कगार पर है, जिस कारण लोग राष्ट्रपति के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। पूरे देश में तनाव का माहौल बना हुआ है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka Government, Political crisis, emergency

Courtesy: AajTak News

Justin Trudeau

फोटो: Punjab Kesari

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने लागू किया आपातकाल : कनाडा

कनाडा में कोविड 19 प्रतिबंधों को हटाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आपातकाल लागू कर दिया है। जस्टिन ट्रूडो ने फरवरी 14 को कहा कि इसे काफी मुश्किल समय में लागू किया जाता है। प्रदर्शनों से इकॉनोमी और जनता की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। इसे समाप्त करने के लिए लागू किया जा रहा है। जोखिम युक्त गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Justin Trudeau, Canada, emergency

Courtesy: ABP Live

bill de blasio

फोटोः New York Magazine

न्यूयॉर्क में बारिश के बाद शहर में आपातकाल की घोषणा

न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने सितंबर 1 को ट्वीट कर बताया कि न्यूयॉर्क में आपातकाल की घोषणा की जा रही है। लोगों को सड़कों पर आने से मना किया गया है। दरअसल न्यूयॉर्क में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। इलाके में बाढ़ और बवंडर का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि "इलाके में कर्मचारियों व आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने दें।"

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 01:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: New York City, rain, emergency, World news

Courtesy: Dainik Jagran

Colonial Pipeline

फोटो: TV9 Bharatvarsh

अमेरिका की सबसे बड़ी ईंधन पाइपलाइन पर हुआ साइबर हमला

अमेरिका की सबसे बड़ी ईंधन पाइपलाइन पर हुए साइबर हमले के बाद देश में आपातकाल लगा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक ये रैन्समवेयर हमला मई 7 को डार्कसाइड नामक एक साइबर गिरोह ने किया है, जिसमें 100जीबी डेटा भी हथिया लिया गया है। जानकारों के मुताबिक यदि जल्द ही इस पाइप्लाइन सेवा को बहाल नहीं किया गया तो इसका व्यापक असर हो सकता है। फिलहाल कंपनी पुलिस,साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और ऊर्जा विभाग के संपर्क में है। 

सोम, 10 मई 2021 - 12:54 PM / by अमन शुक्ला

Tags: cybercrime, cybersecurity, America, emergency

Courtesy: BBC News

CM shivraj singh chouhan

फोटो: Naidunia

मध्यप्रदेश में हर रविवार रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने अप्रैल 07 को आपातकालीन बैठक में यह फैसला लिया हैं कि सभी शहरों में संडे का लॉकडाउन रहेगा। साथ ही सरकारी दफ्तरों में आने वाले 3 महीने तक हफ्ते में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक केवल 5 दिन ही काम होगा और शनिवार और रविवार दफ्तर बंद रहेंगे। एमपी में सभी शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू रहेगा। छिंदवाड़ा जिले में 7 दिन का टोटल लॉकडाउन घोषित कर दिया गया हैं। शहरी क्षेत्र में रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन घोषित किया जा… read-more

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 06:24 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Madhya Pradesh, CM Shivraj Singh Chouhan, emergency, meeting, Night Curfew, Chhindwara, Lockdown, Sunday Lockdown

Courtesy: Dainik Bhaskar