गांधी जयंती 2022: जम्मू और कश्मीर सरकार ने जारी किया स्कूल समारोहों के लिए महीने भर का कार्यक्रम

दो अक्टूबर को पूरे देश में मनाई जाने वाली गांधी जयंती के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने स्कूल समारोहों के लिए एक महीने का कार्यक्रम जारी किया है। जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा जारी किये गए नोटिस के अनुसार, सभी जम्मू-कश्मीर स्कूलों से इस कार्यक्रम का पालन करने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में गांधी जयंती 2022 समारोह अब 5 सितंबर, 2022 से शुरू होगा। 

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Gandhi jayanti 2022, jammu and Kashmir government, releases, schedule for school, celebrations

Courtesy: Times Now News