हैरी पॉटर के हैगरिड का हुआ निधन, निराश हुए फैंस
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म हैरी पॉटर में हैगरिड का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है। उनका निधन 72 वर्ष की उम्र में हुआ था। उन्होंने स्कॉटलैंड के फलकिर्क स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। हैगरिड के किरदार ने देश और दुनिया भर के बच्चों को ढ़ेरों खुशियां और यादें दी है। रॉबी अंतिम बार हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी की 20वीं सालगिरह के लिए बने खास शो रेटर्न तो होगवर्टस में दिखे थे।
Tags: Robbie Coltrane, Death, Hollywood, Harry Potter
Courtesy: AajTak News
हैरी पॉटर के हैग्रिड उर्फ रॉबी कोलट्रैन का 72 की उम्र में निधन
स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रैन का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रॉबी को 'हैरी पॉटर' फिल्मों में हॉगवर्ट्स गेमकीपर रुबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। जेम्सबॉन्ड और क्रैकर स्टार का स्कॉटलैंड के लारबर्ट में एक अस्पताल में निधन हो गया। पुरस्कार विजेता अभिनेता पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने हैरी पॉटर की मुख्य भूमिका निभाने वाले डेनियल रैडक्लिफ के साथ ऑनस्क्रीन… read-more
Tags: Harry Potter, hagrid aka robbie coltrane, passes away
Courtesy: India TV
हैरी पॉटर बनी दुनिया की सबसे महंगी बिकने वाली किताब, 3.5 करोड़ रुपये से अधिक रही कीमत
हैरी पॉटर दुनिया की सबसे महंगी बिकने वाली किताब बना गई है। इंग्लैंड में हुई एक नीलामी के दौरान इसे 471,000 डॉलर में बेचा गया। गौरतलब है कि हैरी पॉटी की कहानी को ब्रिटेन की लेखिका जे.के. रोलिंग ने लिखा। लगभग 80 भाषाओं में अनुवादित इस किताब के छह एडिशन की दुनिया भर में 500 मिलियन प्रतियां बिक चुकी है। इस किताब पर आधारित आठ फिल्में भी बन चुकी है।
Tags: Harry Potter, Most expensive auction, expensive
Courtesy: News 18 Hindi