Ram Rahim

फोटो: newsfast.com

फरलो पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने दी Z+ सुरक्षा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार Z+ सुरक्षा देगी। फरलो पर बाहर आए राम रहीम को खालिस्तान के समर्थकों से जान का खतरा होने की संभावना के कारण वीवीआईपी सुरक्षा दिए जाने का फैसला किया गया है। डेरा प्रमुख को खालिस्तान समर्थकों से खतरा होने से संबंधित रिपोर्ट पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को फरवरी छह को सौंपी गई है। मामले की सुनवाई फरवरी 23 को की जाएगी। 

मंगल, 22 फ़रवरी 2022 - 02:25 PM / by रितिका

Tags: Gurmeet Ram Rahim, Haryana, Haryana Government

Courtesy: News 18 Hindi

Supreme Court of India

फोटो: News18

हरियाणा में प्राइवेट नौकरियों में जारी रहेगा 75% आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने हटाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 17 को हरियाणा सरकार को राहत देते हुए प्राइवेट नौकरियों में 75% आरक्षण पर लगी रोक को हटा दिया है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगाई थी। अब हाईकोर्ट को एक महीने में इस पर फैसला लेना होगा। बता दें हरियाणा सरकार हरियाणा स्टेट एम्प्लॉयमेंट एक्ट लाई थी जिसपर हरियाणा हाईकोर्ट ने स्टे लगाया था जिसे हटा दिया गया है। इस एक्ट में सरकार ने कंपनियों के खिलाफ एक्शन की बात भी कही थी।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: Supreme Court, Supreme Court of India, Haryana Government, Jobs

Courtesy: AajTak News

cinema hall

फोटो: Outlook India

हरियाणा में अब शिक्षण संस्थानों से लेकर सिनेमा हॉल तो खोलने की अनुमति

हरियाणा सरकार ने के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य में 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत दी है। इस दौरान सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग, नियमित साफ सफाई और कोविड 19 के मानदंडों का पालन करना होगा। वहीं फरवरी एक से निजी और सरकारी विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कोचिंग संस्थान व सभी तरह से शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। इससे पूर्व राज्य में कोविड 19 के कारण कई प्रतिबंध लगाए गए थे।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Haryana Government, Haryana CM, covid 19

Courtesy: ABP Live

Air Pollution

फोटो: The Financial Express

प्रदूषण के कारण हरियाणा ने एनसीआर से सटे जिलों के स्कूल किए बंद

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे चार जिलों के स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में स्कूल बंद करने के आदेश दिए है। राज्य के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में दो दिसंबर को आदेश जारी किए है जिसमें गैर प्रदूषणकारी गतिविधियों को बैन किया गया है। ये बैन एनसीआर से सटे 14 जिलों में सख्ती से लागू होंगे।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: Haryana, Haryana Government, Air Pollution

Courtesy: ABP Live

Manohar Lal Khattar

फोटो: Times Now News

हरियाणा कक्षा 11, 12 के छात्रों को पढ़ाई के लिए टैबलेट मिलेंगे: सीएम मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा सरकार कक्षा 11, 12 के छात्रों को पढ़ाई के लिए जल्द ही टैबलेट वितरित करेगी। राज्य भर में वितरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, इस बात की पुष्टि नवंबर 23 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की। आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों के बीच 560 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा अन्य कक्षाओं के छात्रों को टैबलेट का वितरण भी पाइपलाइन में है। टैबलेट के वितरण का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देना है। 

बुध, 24 नवंबर 2021 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Manohar Lal Khattar, Haryana Government, Free Tablets

Courtesy: ABP Live

Haryana Government

फोटो: Times Now News

हरियाणा का नया कानून: निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए 75% नौकरी आरक्षण

हरियाणा सरकार ने नवंबर 6 को एक नया कानून लागू किया है, जिसके अंतर्गत राज्य में निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत नौकरी आरक्षण प्रदान की जाएगी। यह कानून साल 2022, जनवरी 15 से लागू होगा। एक प्रेस बयान में, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवारों के रोजगार के लिए अधिनियम 2020 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने की प्राथमिकता के साथ जनवरी 15, 2022 से लागू किया जाएगा।

रवि, 07 नवंबर 2021 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Haryana Government, 75 percent reservation, Private Jobs

Courtesy: Live Hindustan

gurnam singh charuni

फोटोः Punjab kesari

किसान नेता गुरनाम सिंह ने हरियाणा सरकार को दी चेतावनी

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अक्टूबर एक को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चेतावनी दी है। धान की खरीद में देरी के कारण किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है। गुरनाम सिंह ने कहा है कि अगर सरकार द्वारा अक्टूबर 2 तक फसल की खरीदारी शुरू नहीं की गई तो सरकार का कुत्ता भी घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। पंजाब-हरियाणा के एमएसपी के अनुसार अक्टूबर 11 से फसल की खरीद शुरू होनी है। 

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 02:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: farmer leader, gurnam singh charuni, Haryana Government, politics

Courtesy: AajTak news

Dushyant Chautala

फोटो: Punjab Kesari

जल्द ही हो सकता है हरियाणा कैबिनेट का विस्तार

हरियाणा सरकार कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के मुताबिक जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। संभावना है कि कैबिनेट के दो खाली पड़े पदों को भरने के लिए नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार में जेजेपी और भाजपा विधायकों को शामिल किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा, जिससे दिवाली अच्छी मनाई जा सके। 

शनि, 25 सितंबर 2021 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Haryana Government, Dushyant Chautala, cabinet expansion, politics

Courtesy: News 18 Hindi

HSSC Admit Card 2021 Released For Male Constable Post

फोटो: Career India

जारी हुए पुरुष कांस्टेबल पीएसटी 2021 के एडमिट कार्ड

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, एचएसएससी एडमिट कार्ड 2021 आयोग द्वारा सितंबर 23, 2021 को जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र पुरुष कांस्टेबल के पद के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट, पीएसटी की दौड़ परीक्षा के लिए है। उम्मीदवार अब hssc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एचएसएससी एडमिट कार्ड 2021 पुरुष कांस्टेबल पीएसटी रेस परीक्षा के लिए है जो सितंबर 28, 2021 को आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा… read-more

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: hssc admit card 2021, male constable post, Haryana Government

Courtesy: Aajtak News

Manohar Lal Khattar

फोटोः The New Indian Express

करनाल लाठीचार्ज की जांच के लिए किया एक आयोग का गठन: हरियाणा सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में सितंबर 22 को हुई कैबिनेट की बैठक में करनाल लाठीचार्ज मामले  की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया है। इसकी जिम्मेदारी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सोमनाथ अग्रवाल को दी गई है। उनको जांच रिपोर्ट देने के लिए सरकार की तरफ से एक महीने का वक्त मिला है। किसानों द्वारा काफी लंबे समय से जांच की मांग की जा रही थी। 

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 04:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Haryana Government, Karnal, politics