Teachers Vaccination

फोटो: Indian Express

सितंबर 5 तक सभी शिक्षकों का होगा टीकाकरण: असम सरकार

असम सरकार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी शिक्षकों को सितंबर 5 तक वैक्सीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''असम सरकार ने 5 सितंबर से पहले राज्य के हर शिक्षक का टीकाकरण करने का फैसला किया है। हम केंद्र सरकार से 12 लाख अतिरिक्त COVID-19 टीके लाए हैं।" उन्होंने कहा कि असम सरकार द्वारा 1 सितंबर से राज्य में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के प्रयास किए जाएंगे। 

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam CM, HIMANTA BISWA SHARMA, Teachers Day

Courtesy: TV9 Bharatvarsh