Organic Holi

फोटो: FirstCry Parenting

मुंबई: कांदिवली ईस्ट रिवियेरा टावर्स सोसाइटी निवासियों ने फूल-पत्तियों से बनाया ऑर्गेनिक रंग

मुंबई के रिवियेरा टावर्स सोसाइटीवालों ने मिलकर घरों तथा मंदिरों से फूल-पत्तियां एकत्र कर खुद से बेहद आसान तरीकों से ऑर्गेनिक रंग बनाये हैं। विभिन्न रंगों के सूखे फूलों को सुखाकर फूड ब्लेंडर में पीस कर पाउडर बनाकर ऑर्गैनिक रंग बनाये गए हैं। सोसाइटी की रहने वाली सुजाता कहती हैं कि इस तरीके से दो महीनों के मेहनत के बाद उन लोगों के पास होली का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त रंग बन गए है। सोसाइटी के इस कार्य में हर वर्ग के लोगों ने साथ दिया है।

रवि, 28 मार्च 2021 - 05:56 PM / by Shruti

Tags: holi, Organic Color, Mumbai, Flower & Leaves, Holi Color

Holi

फोटो: Printrest

होली पर डिफरेंट लुक पाने के लिए पहने इस तरह के कपड़े और ज्वेलरी

अक्सर लोग होली खेलने के लिए पुराने कपडे पहनते हैं पर होली पर थोड़ा कलरफुल कपड़े पहने। कलरफुल कपड़ों से रंग निकालने में भी आसानी होती है। आप होली पर डिफरेंट लुक पाने के लिए ब्राइट या पेस्टल शेड्स जैसे -गुलाबी, पीला, बैंगनी, हरा आदि रंग पहन सकते हैं। होली के मौके पर हमेशा लाइट वेट ज्वैलरी कैरी करें जिससे आपको होली खेलने में दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा होली पर कभी भी हाई हील्स कैरी ना करें हमेशा फ़्लैट चप्पलें ही पहने।

रवि, 28 मार्च 2021 - 11:12 AM / by सपना सिन्हा

Tags: holi, colors, Dresses

Courtesy: Newstrack Live

Holi

फोटो: DNA India

दिल्ली: सावर्जनिक जगहों पर होली मनाने पर लगाई रोक

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सावर्जनिक जगहों, पब्लिक ग्राउंड, पब्लिक पार्क मार्केट या धार्मिक स्थानों पर होली न मनाने की अपील की है। सुपर-स्प्रेडर कार्यक्रम करने पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए सभी जिला स्तर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और पुलिस की निगरानी में टीमें गठित की जा रही हैं। सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में आने वाले लोगों की रेंडम टेस्टिंग बढ़ाई गई है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते यह फैसला लिया गया है।

शनि, 27 मार्च 2021 - 06:21 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: holi, Delhi, Satyender Jain, Coronavirus

Courtesy: Abp Live

वाराणसी: रंगों और चिता के भस्म से मसान में खेली गई होली

वाराणसी में मान्यता है कि रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन द्वादशी को बाबा विश्वनाथ भूत-प्रेत के साथ होली खेलते हैं। मार्च 25 को मणिकर्णिका घाट पर चिता के भस्म की होली खेलने के लिए भारी संख्या में साधु-संतों के साथ आमजन भी शामिल हुए। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां भी की गई थी। मसान की होली शुरू होने से पहले पम्परागत तरीके से घाट पर शिव और काली की पूजा भी की गई। पूरा घाट भस्म और गुलाल के धुंध से भर गया था।

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 04:46 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Varanasi, holi, masan Holi, Shiva Temple

Courtesy: BBC

Holi  2021

फोटो: Samacharnama

Holi 2021 Guidelines: मध्य प्रदेश में होली पर लगा कोरोना का पहरा

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने के कारण सरकार ने त्योहारों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इन गाइडलाइंस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जिन जिलों में हर दिन ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहां होली सहित सभी त्योहार सीमित संख्या में मनाए जाएंगे। इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश के 11 जिलों में होली पर जुलूस और गेर निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शादी और अंतिम संस्कार जैसे मौकों पर आने वालों की संख्या सीमित रहेगी और हर रविवार को लॉक… read-more

मंगल, 23 मार्च 2021 - 07:16 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Madhya Pradesh, Coronavirus, Covid-19 guidelines(43), holi, Indian Festivals

Courtesy: Dainik Bhaskar

Kisan Andolan

फ़ोटो: Indian Express

इस वर्ष गाज़ीपुर बॉर्डर पर ऐतिहासिक होली मनाने की किसानों ने शुरू की तैयारी

गाज़ीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में इस वर्ष ऐतिहासिक होली मनने जा रही है। आंदोलन के मद्देनजर अब भारी संख्या में किसान जुड़ने लगे है। होली के आयोजन से पहले मार्च 17 को महापंचायत भी आयोजित की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने बताया कि इस बार देश की सबसे बड़ी ऐतिहासिक होली गाजीपुर बॉर्डर पर मनाई जाएगी। बता दें कि बीते 100 दिनों से ज्यादा हो गए है लेकिन किसान आंदोलन का… read-more

मंगल, 16 मार्च 2021 - 03:54 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, gazipur, holi

Courtesy: Amarujala News