मालदीव में छुट्टियों का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे अब बॉलीवुड सेलेब्स
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा हुआ था, लेकिन भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मालदीव ने भारत से वेकेशन पर आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इस कारण अब बॉलीवुड सेलेब्स मालदीव नहीं जा पाएंगे और बीते दिनों मालदीव गए सभी सेलेब्स अब वहां से वापसी भी कर रहे हैं। बॉलीवुड के साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी छुट्टियां मनाने मालदीव गए हुए थे।
Tags: India and Maldives, Bollywood, Celebs
Courtesy: Zee News