सेवामुक्त हुआ पश्चिमी बेड़े का पुराना युद्धपोत
भारतीय नौसेना में 34 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सबसे पुराना आईएनएस गोमती मई 28 को सेवामुक्त हो गया है। इसे अप्रैल 16, 1988 को नौसेना में शामिल किया गया था। ये काफी ताकतवर जंगी जहाज है। इसे मुंबई के मझगांव नेवल डॉकयार्ड में सूर्यास्त के समय डिकमीश किया गया है। इसने कऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन इंद्रधनुष समेत कई द्विपक्षीय और बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यासों में हिस्सा लिया था।
Tags: Navy, Indian Navy, INS
Courtesy: AajTak News
'ब्रह्मोस' मिसाइल के एडवांस वर्जन का हुआ सफल परीक्षण
भारतीय नौसेना ने 'ब्रह्मोस' मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण किया है, यह क्रूज मिसाइल सुपरसोनिक है, जिसका अर्थ है ध्वनि की गति से अधिक गति। इस परीक्षण के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल ने लक्ष्य पर बेहद सटीक निशाना साधा है। ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण में कई अपडेट किए गए हैं। ब्रह्मोस मिसाइल नए अपडेशन के बाद मारक क्षमता और भी बढ़ गई है। सामरिक दृष्टि से यह परीक्षण बेहद खास माना जा रहा है।
Tags: भारतीय सेना, Indian Navy, BrahMos supersonic cruise missile
Courtesy: NDTV India
आईएनएस रणवीर में हुआ विस्फोट, तीन नौसैनिकों की गई जान
मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में धमाका होने से तीन नौसैनिकों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हुए है। घटना के बाद रेस्क्यू कार्य शुरु किया गया और चालक दल के सदस्यों ने स्थिति पर काबू पाया। हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। बता दें कि ये हादसा उस समय हुआ जब आईएनएस रणवीर तटीय इलाके में ऑपरेशनल तैनाती पर था। घटना के बाद जांच के आदेश दिए जा चुके है।
Tags: INS Ranvir, Indian Navy, blast
Courtesy: NDTV News
"ब्रह्मोस" सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण
डीआरडीओ ने ट्वीट कर बताया कि जनवरी 11 को INS Visakhapatnam से भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का पश्चिमी तट के पास समुग्र में का सफल परीक्षण हुआ है। इसने अपनी अधिकतम सीमा के जरिए टारगेट को ध्वस्त कर दिया। ये 200 किलोग्राम वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। ये अधिकतम मिसाइल मैक 3.5 यानी 4321 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है… read-more
Tags: BrahMos, BrahMos Missiles, Indian Navy
Courtesy: AajTak
देश में आज मनाया जा रहा है नौसेना दिवस
देश में प्रतिवर्ष दिसंबर चार को नौसेना दिवस मनाया जाता है। नौसेना दिवस वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना के अद्भुत पराक्रम की याद में मनाया जाता है। दिसंबर चार, 1971 को भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन Trident को सफलतापूर्वक अंजाम देकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी। इस युद्ध में भारतीय नौसेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन Trident ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर देश के प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री समेत कई लोगों ने… read-more
Tags: Indian Navy, Navy Day, Operation Trident, National
Courtesy: Brifly News
एडमिरल हरि कुमार ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार
आर. हरि कुमार के रूप में भारतीय नौसेना को नया नौसेना प्रमुख मिल गया है। निवर्तमान नौसेना प्रमुख ऐड्मरल करमबीर सिंह ने उन्हें भारतीय नौसेना की कमान सौंपी। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि हम देश की समुद्री सीमा को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि हम आपके मार्गदर्शन के लिए सदैव आभारी रहेंगे।
Tags: Admiral R Hari Kumar, Indian Navy, National
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएएनएस वेला
आईएएनएस वेला को नवंबर 25 को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया है। इसे भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी परियोजना-75 के तहत शामिल किया गया है। इस परियोजना के तहत भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली यह चौथी पनडुब्बी है। इस पनडुब्बी में स्वदेशी बैटरी और आधुनिक संचार व्यवस्था दी गई है। आईएएनएस वेला से भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। इससे पहले नवंबर 21 को आईएएनएस विशाखापट्टनम को भारतीय नौसेना में प्रवेश मिला था।
Tags: INS Vela, National, Indian Navy
Courtesy: Amar Ujala News
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ 'आईएएनएस विशाखापट्टनम'
आईएएनएस विशाखापट्टनम को नवंबर 21 को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया है। भारतीय नौसेना ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। इसमें लगे हुए 75 प्रतिशत उपकरण स्वदेशी हैं। आईएएनएस विशाखापट्टनम किसी भी रडार से बच निकलने में सक्षम है। यह पोत 163 मीटर लंबा है और इसका कुल वजन 7400 टन है। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी आईएएनएस विशाखापट्टनम के भारतीय नौसेना में शामिल होने की बधाई दी… read-more
Tags: INS Visakhapatnam, Indian Navy, National, Defence
Courtesy: UNI
नौसेना में 35 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन
इंडियन नेवी ने कैडेट एंट्री स्कीम के तहत कुल 35 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स में 70 फीसदी मार्क्स और इंग्लिश में 50 फीसदी मार्क्स होने चाहिए। इसमें बीटेक पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख अक्टूबर 10 है। पद से संबंधित अतिरिक्त जानकारी और आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल… read-more
Tags: Indian Navy, cadet entry, Career Job, defence job
Courtesy: Hindustan News Hindi
भारतीय नौसेना की प्लेसमेंट एजेंसी और फ्लिपकार्ट के बीच हुआ समझौता
भारतीय नौसेना प्लेसमेंट एजेंसी व फ्लिपकार्ट ने सितंबर 15 को महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर भारतीय नौसेना प्लेसमेंट एजेंसी की तरफ से एडमिरल सूरज बेरी व फ्लिपकार्ट के रजनीश कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। फ्लिपकार्ट अपने इस कार्यक्रम के तहत 'डायवर्सिटी एंड इंक्लूजन चार्टर' में सैनिकों की उनकी सेवा दौरान योग्यता, अनुभव से उनके लिए नए अवसर प्रदान करेगा। जिससे वे कॉरपोरेट जगत में कार्य करने में सक्षम होंगे।
Tags: Indian Navy, Flipkart, skill development, job opportunities
Courtesy: Gnews Portal