Indigo

फोटो: Lokmat News

इंडिगो ने यात्रियों को दी G20 शिखर सम्मेलन के कारण उड़ान रद्द होने के बारे में सूचना

इंडिगो ने यात्रियों को जी20 सम्मेलन के सिलसिले में दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ान रद्द होने की सूचना दे दी गई है। एयरलाइन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, "नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन 2023 के कारण, इंडिगो 8 से 11 सितंबर, 2023 के बीच दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एकमुश्त छूट की पेशकश कर रहा है।" इसमें उन उड़ानों की संख्या के बारे में विवरण नहीं दिया गया है जिनके प्रभावित होने की संभावना है। 

बुध, 06 सितंबर 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: IndiGo, informs passengers, cancellation, Flights, g20-summit

Courtesy: IBC24

Indigo

फोटो: One India

ऑपरेशन कावेरी: सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए चार्टर्ड उड़ानें संचालित करेगा इंडिगो

इंडिगो ऑपरेशन कावेरी के हिस्से के रूप में सूडान से निकाले गए भारतीयों को वापस लाने के लिए जेद्दा से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए चार्टर्ड निकासी उड़ानें संचालित करेगा। एयरलाइन सप्ताहांत में 450 से अधिक भारतीय नागरिकों को उनकी मातृभूमि में वापस लाने के लिए दो उड़ानें संचालित करेगी। 28 और 30 अप्रैल को इन उड़ानों को संचालित करने के लिए A321 विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा। इनका संचालन सऊदी अरब के… read-more

शनि, 29 अप्रैल 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: operation kaveri, IndiGo, operate chartered flights, evacuate indians, Sudan

Courtesy: India TV News

indigo flight

फोटो: Mint

मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में बम रखने की धमकी, अलर्ट पर आई एजेंसियां

त्योहारों की शुरुआत होते ही आतंकी मंसूबों को अंजाम देने वाले भी एक्टिव हो गए है। इसी कड़ी में अक्टूबर एक को इंडिगो की अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसिया एलर्ट मोड पर आ गई है। बम रखे होने की सूचना ईमेल के जरिए दी गई। इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई जिसमें कुछ नहीं मिला। फ्लाइट को देर रात रवाना किया गया।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: IndiGo, indigo flight, Flights, bomb threat

Courtesy: NDTV News

Indigo airlines

फ़ोटो: Wikipedia

दिल्ली से उदयपुर जा रहे इंडिगो विमान के इंजन में हुआ कंपन, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से राजस्थान के उदयपुर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान के इंजन में अचानक कंपन महसूस किया गया, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारी ने बताया, दिल्ली से उदयपुर जा रहा इंडिगो का ए320 नियो विमान उड़ान के दौरान दूसरे इंजन में कंपन के बाद वापस लौट गया है और अब डीजीसीए घटना की विस्तृत जांच करेगा। बता दें कि एक दिन पहले नासिक की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आई थी।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: IndiGo, Flights, Emergency Landing, Delhi Airport

Courtesy: Live hindustan

Indigo Flight

फोटो: Bhaskaras Sets

पटना-दिल्ली इंडिगो विमान में बम की आशंका के बाद सुरक्षित उतारे गए सभी यात्री

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को जुलाई 21 की रात एक यात्री के बैग में बम होने का दावा करने के बाद रोक दिया गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। पटना के डिप्टी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर ने कहा, व्यक्ति ने खुद अधिकारियों को अपने बैग में "बम" के बारे में बताया था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है। बाद में, जब अधिकारियों ने उसके बैग की तलाशी ली, तो कोई बम नहीं मिला।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: IndiGo, patna delhi flight, Bomb Scare

Courtesy: Merimatlo

indigo flight

फोटो: India.com

पाकिस्तान में हुई इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो के विमान की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान के कराची में इस विमान को लैंड कराया गया। यात्रियों को विमान से उतार कर उन्हें दूसरे विमान में भेजा गया है, जिससे यात्री हैदराबाद लौटेंगे। बता दें कि पायलट को विमान की तकनीकी खराबी का शक कई हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ। इसके बाद विमान को कराची में उतारने का फैसला किया गया।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: IndiGo, Flight, Hyderabad, Pakistan

Courtesy: ABP Live

Indigo

फोटो: Dainik Bhaskar

इंडिगो के कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, कंपनी ने किया ऐलान

विमानन कंपनी इंडिगो ने अब कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों के वेतन में कटौती के फैसले को वापस लिया है। कोरोना काल में की गई कटौती को अब कंपनी समाप्त करेगी। इस संबंध में कंपनी ने ईमेल के जरिए कर्मचारियों को जानकारी दी है। बता दें कि वेतन कटौती के विरोध में जुलाई नौ और 10 को कर्मचारी हैदराबाद और दिल्ली में हड़ताल पर चले गए थे। कंपनी ने 30 महीनों से कर्मचारियों के वेतन में कटौती की थी।

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: IndiGo, IndiGo Airlines, indigo flight

Courtesy: News 18

PM Modi

फोटो: ITDC News

प्रधानमंत्री जुलाई 12 को करेंगे देवगढ़ हवाई अड्डे का उद्घाटन

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई 12 को नवनिर्मित देवघर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इंडिगो ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वह 12 जुलाई से झारखंड के कोलकाता और देवघर के बीच उड़ानों का संचालन शुरू करेगी। इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, "ये नई उड़ानें कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी और कोलकाता और देवघर के बीच पारगमन समय को 7.5 घंटे से कम… read-more

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, inaugurate, deogarh airport, IndiGo

Courtesy: Aapki Baat

Indigo Flight

फोटो: Satya Hindi

चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता के कारण इंडिगो की कई उड़ानों में देरी

चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता के कारण जुलाई तीन को देश भर में कई इंडिगो उड़ानों में देरी हुई। इससे कई यात्रियों को उड़ानों में सवार होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ख़बरों के मुताबिक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए देश भर में बड़े पैमाने पर उड़ान देरी के पीछे स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें कि पिछले काफी समय से  इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स तय… read-more

सोम, 04 जुलाई 2022 - 09:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IndiGo, massive flight delays, DGCA, strong cognizance

Courtesy: Latestly News

Indigo Flight

फोटो: Times Aero Space

दिल्ली-लेह मार्ग पर तीन और उड़ानें संचालित करेगी इंडिगो

यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनज़र इंडिगो ने जून 29 घोषणा करते हुए बताया, वह जुलाई एक से दिल्ली-लेह, दिल्ली-श्रीनगर और लखनऊ-पंतनगर रूट पर अतिरिक्त उड़ाने संचालित करेगी। इस नए मार्ग के साथ साथ इंडिगो अन्य मार्गों पर अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ा रही है जो घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्थानों पर जाते हैं। इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा, इस नई सेवा के साथ, हमारे पास दिल्ली से लेह के लिए दैनिक तीन उड़ानें होंगी।

गुरु, 30 जून 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: IndiGo, operate, more flights, delhi leh route

Courtesy: The News Ocean