Short-Finned Pilot Whales

फोटोः Newsweek

इंडोनेशियाई समुद्री तट पर 52 छोटे फिन वाली पायलट व्हेल्स मृत पायी गयी

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रान्त के एक समुद्री तट पर फंसी छोटे फिन वाली 52 पायलट व्हेल्स मृत पायी गयी है। मैरीटाइम अफेयर्स एंड फिशरीज मिनिस्ट्री के प्रवक्ता वाहयु मुर्यादि ने कहा, "हमे संदहे है कि स्कूल में एक व्हेल घायल या बीमार थी जिसके चलते बाकी व्हेल्स उसका पीछा और बचाव कर रही थी।" जिसके चलते वे सभी किनारे मृत पाए गई। उन्होंने बताया व्हेल झुंड में अभी तीन व्हेल्स के ज़िंदा होनें की उम्मीद है जिन्हें ज्वार आने पर बचाया जायेगा।    

शनि, 20 फ़रवरी 2021 - 03:58 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Indonesia, Short-finned Pilot Whales, Pilot Whales

Courtesy: Sify.Com

Earthquake on richter scale

फ़ोटो: istockphoto

भूकंप से दहला प्रशांत महासागर, न्यूज़ीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक दिखा असर

दक्षिण प्रशांत महासागर में फ़रवरी 10 को 7.7 तीव्रता वाला भूकंप नापा गया है जिसका असर न्यूज़ीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक देखने को मिला है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी ने जानकारी दी है की भूकंप लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर केंद्रित था। हालांकि इस भूकंप से जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी ने इस भयानक समुद्री भूकंप के बाद इसके असर से एक भयानक सुनामी आने की चेतावनी भी दी है।

गुरु, 11 फ़रवरी 2021 - 11:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Earthquake, Indonesia, rector scale, Tsunami

Courtesy: Aajtak

PM Modi

फोटो: The Financial Express

जकार्ता में हुई विमान दुर्घटना में प्रति पीएम मोदी ने प्रकट की संवेदना

इंडोनेशिया- जकार्ता से श्रीविजय एयर का एक विमान उड़ान भरने के बाद पानी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जांच करने पर इस विमान के कुछ पार्ट्स जनवरी 10 को प्राप्त हुए। इस विमान में कुल 62 यात्री यात्रा कर रहे थे। जांचकर्ता टीम ने अभी घटनास्थल से दो बैग बरामद किये हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना पर दुःख प्रकट… read-more

रवि, 10 जनवरी 2021 - 02:50 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Indonesia, PM Narendra Modi, jakarta, Java sea

Courtesy: JAGRAN NEWS

Indonesia Plane Crash

फोटो: The Guardian

Indonesia: जकार्ता से उड़ान भरने के चार मिनट बाद रडार से गायब, विमान हुआ क्रैश

इंडोनेशिया देश की राजधानी जकार्ता से जनवरी 9 को उड़ान भरने के बाद एक प्लेन पानी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंडोनेशिया एयरलाइन श्रीविजय एयर के बचावकर्मियों ने कहा है कि, ''विमान जकार्ता से पोंटिआनक के लिए अपनी 90 मिनट की उड़ान पर था, विमान में सवार लोगों में 56 यात्री और चालक दल के छह सदस्‍य शामिल थे।'' श्रीविजय एयर का यह प्लेन पानी में जाकर क्रैश हुआ, जिसमें कुल 62 लोग सवार थे।

शनि, 09 जनवरी 2021 - 07:05 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Indonesia, sriwajaya air, jakarta, plane crash

Courtesy: JAGRAN NEWS

Volcano Eruption

फोटो: The Independent

पूर्वी इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, उड़ाने हुई रद्द

इंडोनेशिया के पूर्व की ओर मौजूद माउंट इली लेवोटोलोक ज्वालामुखी नवंबर 29 को फट गया, जिस वजह से हड़कंप मच गया। इस ज्वालामुखी के फटने के कारण आस-पास के करीब 20 गावों के लगभग 2800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण किसी भी व्यक्ति के घायल या मरने की खबर सामने नहीं आई है। परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि, ''विस्फोट के बाद उड़ानों को लेकर चेतावनी जारी की गई थी और द्वीप के एक स्थानीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है… read-more

सोम, 30 नवंबर 2020 - 12:40 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Indonesia, volcano, Natural Disasters, eastern indonesia

Courtesy: JAGRAN NEWS