दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच के साथ होगा IPL 2021 के 14वें सीजन का आगाज
आइपीएल मैच की शुरुआत बेहद ही दिलचस्प होने वाली है जब एक युवा शिष्य और उसके गुरु की अगुआई वाली टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी। IPL 2021 के 14वें सीजन में पहली बार रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में एम एस धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेंगे। ये मैच इनकी कप्तानी का बड़ा टेस्ट साबित होने वाला है। अभी तक के आईपीएल मैचों में 23 मैच दोनों टीमों के द्वारा खेला गए है, जिसमें 15 मैच सीएसके और सिर्फ आठ में दिल्ली की टीम जीती है… read-more
Tags: IPL 2021, 14th season, Rishabh Pant, MS DHONI
Courtesy: Jagran News
IPL 2021: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज डीकॉक हुए पहले मैच से बाहर
टी20 इंडियन प्रीमीयर लीग के 14वें सीजन की ओपनिंग से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी डी कॉक पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। मुंबई इंडियंस दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के बिना ही RCB के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल की वजह से डी कॉक को 7 दिन क्वारंटीन में रहना होगा। डीकॉक के नहीं होने से मुंबई की तरफ से मैच का हिस्सा इशान किशन हो सकते हैं।
Tags: Indian Premier League, IPL 2021, Quinton De Kock, Rohit Sharma, Mumbai Indians
Courtesy: India Tv
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 के लिए अपनी नई जर्सी का किया अनावरण
राजस्थान रॉयल्स ने अप्रैल 4 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2021 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया है। इस अनावरण के मौके पर राजस्थान रॉयल्स टीम के सभी खिलाड़ी शामिल थे। सवाई मानसिंह स्टेडियम को शानदार रोशनी, 3डी प्रोजेक्शन और लाइट शो द्वारा सजाया गया था जिसमें ऑडियो-विज़ुअल शो से दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए लाइव प्रसारण भी किया गया था। वहीं बायो बबल से वर्चअल तरीके से खिलाड़ी इसे देख पा रहे थे।
Tags: IPL 2021, Rajasthan Royals, New Jersey, new launch
Courtesy: SPORTSKEEDA NEWS
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी मिचेल मार्श ने आईपीएल खेलने से किया इंकार
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी मिचेल मार्श ने लम्बे समय के लिए बायो-बबल में नहीं रहने की वजह से आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं आईपीएल में मिचेल मार्श की जगह इंग्लैंड के एक बेहतरीन बल्लेबाज को शामिल किया गया है जिसने भारत के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने मिचेल मार्श को दो करोड़ रूपये बेस प्राइस में खरीदा था। मिचेल पिछले आईपीएल में चोटिल होने की वजह से अपनी सेवाएँ… read-more
Tags: IPL 2021, Sunrisers Hyderabad, Mitchell Marsh, India, England
Courtesy: Sports Keeda News
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के नीलामी में ख़रीदे है 3 सबसे महंगे खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स टीम आईपीएल में बड़े खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को मौका देता आ रहा है। ऑक्शन के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के द्वारा 3 सबसे महंगे खिलाड़ी ख़रीदे गए हैं। आईपीएल 2018 के नीलामी में जयदेव उनादकट को 11.5 करोड़, बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ और आईपीएल 2021 के नीलामी में क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ में टीम ने ख़रीदा है। वहीं टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल 2021 के लिए कुछ बदलाव करते हुए स्टीव स्मिथ को कप्तानी और टीम दोनों से बाहर कर दिया… read-more
Tags: Rajasthan Royals, IPL 2021, Most expensive auction, expensive players
Courtesy: SPORTSKEEDA NEWS
वेस्टइंडीज के प्रसिद्ध क्रिकेटर किरोन पोलार्ड के पिता का निधन
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के लिए लम्बे समय से खेलने वाले किरोन पोलार्ड के पिता का निधन हो गया है। जिसके बाद उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट पर अपने पिता के साथ एक फोटो डालते हुए लिखा कि आप शान और शान्ति से आराम करो, मैं आपको गौरवान्वित करता रहूँगा। पोलार्ड पिता के अंतिम संस्कार के बाद आईपील 2021 के लिए भारत आ सकते हैं। मुंबई इंडियंस टीम के… read-more
Tags: Kieron Pollard, Cricket West Indies, Mumbai Indians, IPL 2021
Courtesy: Sports Keeda News
IPL 2021 के लिए टीम RCB ने चुना संजय बांगर को अपना बैटिंग कंसलटेंट
टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर को बैंटिंग कंसल्टेंट के तौर पर चुन लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ऑफशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ''हम IPL 2021 के लिए बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में आरसीबी परिवार में संजय बांगर का… read-more
Tags: RCB, Sanjay Bangar, Virat Kohli, IPL 2021
Courtesy: Jagran News