Unique ID Numbers

फोटो: India TV News

केंद्र सरकार मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए जारी करेगी विशिष्ट आईडी नंबर

भारत सरकार मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक विशिष्ट पहचान संख्या पेश करने के लिए तैयार है। यह विशिष्ट आईडी मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए एक पहचान पत्र के रूप में काम करेगी और आपके फोन कनेक्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी संग्रहीत करेगी। मोबाइल यूनिक आईडी नंबर विभिन्न विवरण एकत्र करेगा, जिसमें उपयोगकर्ता के पास कितने फोन और सिम कार्ड हैं, कौन सा सिम कार्ड सक्रिय है और उपयोगकर्ता के नाम पर कितने सिम कार्ड पंजीकृत हैं।

बुध, 08 नवंबर 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: indian goverment, issue, unique id numbers, mobile users

Courtesy: India.com

Supreem Court

फोटो: Latestly

ईडी निदेशक एसके मिश्रा के कार्यकाल विस्तार मामले पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार द्वारा दायर प्रवर्तन निदेशालय प्रमुख संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को दिए गए तीसरे विस्तार को अवैध ठहराया और उनके विस्तारित कार्यकाल को 31 जुलाई तक कम कर दिया। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1984-बैच के आईआरएस अधिकारी को अन्यथा 18 नवंबर, 2023 तक पद पर बने रहना था।

गुरु, 27 जुलाई 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: SC, -ed director sk mishra, Extension, issue

Courtesy: Navbharat Times

Amit Shah

फोटो: Deccan Herald

ट्रैफिक पुलिस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे को लेकर जारी की एडवाइजरी

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे के मद्देनज़र एडवाइज़री जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक अमित शाह के दौरे को देखते हुए सितंबर 4 और 5 मुंबई के कई इलाको में यातायात बाधित रहेगा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, सितंबर 4 को सुबह 9 बजे से रात 10.30 बजे तक सहार, बांद्रा (पूर्व), वर्ली सी लिंक, हाजी अली, केम्प्स कॉर्नर, मालाबार हिल और बाबुलनाथ में… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, traffic police, issue, Advisory, amit shahs, Visit

Courtesy: Latestly News

Monkeypox

फोटो: News 18

स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही जारी करेगा मंकीपॉक्स के लिए दिशानिर्देश, अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया किस स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जल्द ही मंकीपॉक्स पर राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे। हालांकि भारत में 25 मई बुधवार तक मंकीपॉक्स का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गैर-स्थानिक देशों में मामलों की बढ़ती रिपोर्ट के मद्देनजर भारत को तैयार रहने की जरूरत है। यूरोपीय संघ की रोग एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों… read-more

शुक्र, 27 मई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Union Health Ministry, issue, guidelines, Monkeypox

Courtesy: Jagran News

Lata Mangeshkar

फोटो: India.com

दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट

भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में सरकार ने डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फरवरी 7 को एक कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी। दूसरी ओर उनके फैंस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर शिवाजी पार्क में लता दीदी का स्मारक बनवाने की भी मांग की है। लता मंगेशकर का लंबे इलाज के बाद फरवरी 6 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ था।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 02:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: honor, postage stamp, issue, indian singer

Courtesy: TV9 Bharatvarsh