Rahul Gandhi

फोटो: India Today

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

दिल्ली कैंट इलाके में नाबालिग दलित बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करके बिना बताए अंतिम संस्कार करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अगस्त चार को पीड़िता के परिजनों से मिलकर मुश्किल परिस्थितियों में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है। साथ ही सरकार से न्याय की मांग की है। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी पुजारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बुध, 04 अगस्त 2021 - 08:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Delhi, Rahul Gandhi, child rape, Justice

Courtesy: Jansatta News

Kolkata highcourt 5 lakh rupeea fined to mamta banarjee

फ़ोटो: NDTV

कोलकाता हाइकोर्ट ने ममता बनर्जी पर लगाया पांच लाख का जुर्माना

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोलकाता हाइकोर्ट ने न्यायपालिका की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ममता पर ये जुर्माना इसलिए लगा क्योंकि ममता बनर्जी ने जस्टिस चंदा की भाजपा नेताओं के साथ फोटो के आधार पर उन्हें चुनाव से जुड़ी याचिका की सुनवाई वाली बेंच से हटाने की मांग की थी। इसके बाद जस्टिस चंदा ने खुद ही स्वयं को इस केस से अलग कर लिया था।  

बुध, 07 जुलाई 2021 - 06:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: kolkata high court, mamta banerjee, Justice, Plea

Courtesy: Dainik Bhaskar

Coronavirus petition

फोटो: Outlook Hindi

सुप्रीम कोर्ट के जज डीवाय चंद्रचूड हुए कोरोना संक्रमित

सुप्रीम कोर्ट के जज डी. वाय. चंद्रचूड़ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मई 12 को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके स्टाॅफ का एक सदस्य भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जस्टिस चंद्रचूड़ आइसोलेशन में चले गए हैं और वे अभी स्वस्थ हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ को कोरोना पर दायर याचिका पर कल सुनवाई करनी थी। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद सुनवाई टाली जा सकती है।

बुध, 12 मई 2021 - 08:55 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Supreme Court, Coronavirus, Justice, Petition

Courtesy: One India

Supreme court of india

फ़ोटो: Indian express

जज महिलाओं के कपड़े व आचरण पर टिप्पणी करने से बचें: सुप्रीम कोर्ट

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान जजों को खास निर्देश दिया है। कोर्ट ने जजों को कहा है कि वे महिलाओं के कपड़े व आचरण पर टिप्पणी करने से बचें, साथ ही जज कभी यह भी न कहें कि उसने कपड़े ही ऐसे पहने हुए थे, उसे एक आदर्श महिला की तरह व्यवहार करना चाहिए। शराब या सिगरेट पीने के कारण उसने पुरुषों को अपनी ओर आकृष्ट किया, जजों को ऐसी रूढ़िवादी रुख अपनाने से भी सुप्रीम कोर्ट ने मना किया है।

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 11:42 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Women Empowerment, Supreme Court, Justice

Courtesy: Live hindustan

127 Muslim get justice

फोटो: PNGitem

गुजरात में 20 साल बाद 127 मुस्लिमों को स्थानीय अदालत द्वारा किया गया बरी, मिला इंसाफ

सूरत की एक अदालत ने मार्च 6 को तत्कालीन ग़ैरक़ानूनी गतिविधि(रोकथाम) अधिनियम, 1967 का उल्लंघन करने की वजह से सूरत के एक होटल से गिरफ्तार किये गए लोगों को 20 साल बाद प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी-सीएम) के साथ कथित रूप से जुड़े कुल 127 लोगों को बरी कर दिया है। जिसमें गिरफ्तार किये गए लोगों में से 5 की मौत हो चुकी है। एक स्थानीय अदालत द्वारा पर्याप्त सबूत न होने की वजह से उन्हें बरी कर दिया गया है।

मंगल, 09 मार्च 2021 - 09:20 PM / by Shruti

Tags: Student Islamic Movement of India, Gujarat, Surat police, Justice, Violator

Courtesy: BBC NEWS