kidnapping

फोटो: Latestly

अपहरण के आरोप में शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर: मुंबई

मुंबई पुलिस ने अगस्त 9 को गोरेगांव पूर्व इलाके से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे और अन्य के खिलाफ वनराई पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित एक म्यूजिक कंपनी की सीईओ है। पुलिस ने एफआईआर में राज समेत 5 आरोपियों को नामजद किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट में 10-12 अज्ञात आरोपियों… read-more

गुरु, 10 अगस्त 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai Police, files fir, shiv sena mla prakash surve son, Kidnapping, music company ceo

Courtesy: Latestly News

Marriage kidnapping

फोटो: jagran

फेरों से पहले शादी के मंडप से दूल्हा और दुल्हन का हुआ अपहरण

शहर कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब में जुलाई 27 को चल रहे एक शादी समारोह के दौरान उस समय खलबली मच गई, जब दूल्हा और दुल्हन को तीन कारों में आए कुछ लोग अपहरण कर ले गए। जब दूल्हे के परिवार के लोगों ने आरोपियों को रोकना चाहा तो उन्हें पीटा गया। आरोपी दूल्हा और दुल्हन को घसीटते हुए कार में डालकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। इस मामले में दूल्हा के परिवार ने लड़की के परिजनों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है।

बुध, 28 जुलाई 2021 - 05:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Punjab, Kidnapping, Crime, Ludhiana

Courtesy: News Junction24

Supreme Court

फोटो: DNA India

किडनैपर का व्यवहार अच्छा होने पर नहीं होगी उम्रकैद की सजा- सुप्रीम कोर्ट

तेलंगाना के शेख अहमद की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पड़ी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि किडनैपर पीड़ित से अच्छा व्यवहार करता है या जान से मारने की धमकी ना दे तो सेक्शन 364A के तहत उसे उम्रकैद की सजा नहीं दी जा सकती। अपनी इसी टिप्पड़ी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा शेख अहमद को दी गई उम्रकैद की सजा को भी खारिज कर दिया।    

शुक्र, 02 जुलाई 2021 - 11:18 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Supreme Court, Kidnapping, National, Lifetime Imprisonment

Courtesy: LiveHindustan

kidnepping

फोटो: radio television 2000

धौलपुर: 18 वर्षीय लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

राजस्थान के धौलपुर जिले से एक 18 वर्षीय लड़की की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में लगभग छह लोगों के अगेंस्ट एफआईआर दर्ज की है। लड़की की माँ ने बताया कि, दिसंबर 12 को उनकी बेटी पड़ोस में रह रही तीन लड़कियों के साथ मार्किट गई थी, तभी से वो लापता है। खोजबीन करने पर उन्होंने देखा कि एक पड़ोसी के घर पर लॉक लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक कर रही है।

शुक्र, 18 दिसम्बर 2020 - 12:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, Kidnapping, pulice

Courtesy: Aajtak news

Nigerian Children

फोटो: Time Magazine

नाइजीरिया: स्कूल से छात्रों के अपहरण के लिए जिहादी समूह बोको हरम ने ली जिम्मेदारी

उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में सैंकड़ों स्कूल के छात्रों का अपहरण हुआ है, जिसकी एक जिहादी समूह बोको हरम ने दिसंबर 15 को जिम्मेदारी ले ली है। सैंकड़ो छात्रों के इस अपहरण के पीछे समूह के एक नेता ने अपने वाइस मैसेज में कहा कि, ''मैं अबूबकर शेकू हूं और हमारे भाई कटसीना में हुए अपहरण के जिम्मेदार हैं।" राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी के गृह राज्य कटसीना में हमलावरों ने छात्रों के हॉस्टल पर हमला किया था, और लगभग 400 छात्रों का अपहरण कर लिया था।

 

मंगल, 15 दिसम्बर 2020 - 03:12 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: jihadi group, Boko Haram, Nigerian School, Kidnapping

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR