Ravishankar prasad

फ़ोटो: Indiatv.in

बिहार में एलजेपी और एनडीए एक साथ मिलकर लड़ेंगे इलेक्शन- रविशंकर प्रसाद

बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी की नाराज़गी पूरे बिहार में चर्चा का केंद्र बनी हुई थी। इस नाराज़गी की वजह नीतीश कुमार से टकराव एवं सीटों को लेकर बंटवारा था, पर अब सारे असमंजस पर पानी फेरते हुए भाजपा के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह साफ कर दिया है कि एलजेपी एनडीए के साथ ही रहेगी और साथ ही चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिसको जो परेशानी होगी उसे भी सुलझा लिया जाएगा।

रवि, 27 सितंबर 2020 - 09:57 AM / by आकाश तिवारी

Tags: LJP, BJP, JDU

Courtesy: Aajtak news

 Face masks distributed by different political parties.

फोटो : सोशल मीडिया

बिहार चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं मास्क का इस्तेमाल

बिहार विधानसभा चुनाव को अब चंद महीने बचे हैं और ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर है। कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क की जरूरत है तो सभी पार्टियों नें इसे भी चुनाव प्रचार का सशक्त माध्यम बनाया है। बीजेपी ने सुशांत के फोटो संग छपे 30 हजार मास्क बांटे तो लोजपा ने बिहारी फर्स्ट छपवा कर मास्क बंटवाए। बीजेपी को विपक्ष और राजद ने घेरा तो बीजेपी का कहना है कि सुशांत मामले में पार्टी पहले से अभियान चला रही है जिससे सुशांत को न्याय मिल सके।

मंगल, 08 सितंबर 2020 - 02:59 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Bihar Assembly Elections, Designer face masks, BJP, LJP

Courtesy: Prabhat Khabar

Chirag Paswan

फोटो : News18

लोजपा ने बदले 5 जिलाध्यक्ष, 40 सांगठनिक जिलों में बनाए महासचिव : बिहार विधानसभा चुनाव

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज द्वारा 5 मुख्य जिलों मुंगेर, भभुआ, रोहतास, बगहा और किशनगंज के जिलाध्यक्ष बदले गए साथ ही पुराने जिलाध्यक्षों को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। संगठन को मजबूत बनाने के क्रम में 40 जिलों में एक-एक महासचिव पद निर्धारित करके नये सदस्यों को अपॉइंट भी किया गया।

शुक्र, 04 सितंबर 2020 - 05:02 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Bihar Assembly Elections, LJP, Chirag Paswan

Courtesy: LIVE HINDUSTAN