फोटो: Memory Museum
गुस्सा कम करने के लिए इन चीजों से करें परहेज
कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें खाने से व्यक्ति को गुस्सा आता है। फूलगोभी खाने से शरीर में अतिरिक्त हवा बनती है, जो गैस और सूजन का कारण बनती है। ये गुस्सा बढ़ाता है। ड्राई फ्रूट्स खाने से भी गुस्सा बढ़ सकता है। टमाटर के सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिससे गुस्सा आ सकता है। कई रसीले फलों को खाने से भी क्रोध बढ़ता है।
Courtesy: Zee News
फोटो: Onlymyhealth
झुर्रियां चेहरे से खत्म करने के लिए इन फूड्स को करें शामिल
चेहरे पर झुर्रियां आना काफी आम है। झुर्रियों से दूरी बनाने के लिए डाइट में बदलाव करना जरुरी है। डाइट में एवोकाडो शामिल करने से विटामिन ए,बी,सी,ई,के की पूर्ति होती है। इसमें पोटैशियम भी होता है। ये रूखी त्वचा को ठीक करता है। दाल खाने में प्रोटीन, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन की पूर्ति होती है। ये स्किन को बेदाग बनाता है। पालक खाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। पपीता खाने से भी चेहरे की झुर्रियां गायब होती है।
Tags: wrinkles, face wrinkles, SKIN, skin health
Courtesy: Zee News
फोटो: HerZindagi
नीम से चेहरा धोना है फायदेमंद, कई परेशानियां होंगी दूर
चेहरे की त्वचा से संबंधित समस्याओं से राहत पाने के लिए नीम का पानी उपयोगी होता है। नीम के पाने से मुंह धोने से स्किन एलर्जी ठीक होती है, क्योंकि नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है। ये स्किन के बैक्टीरिया को मारते है। ये चेहरे से मुहांसों को दूर करते है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते है, जो बैक्टीरिया को मारते है। इसके उपयोग से चेहते की त्वचा कोमल बनती है।
Tags: neem, Face, skincare, Beauty Tips
Courtesy: Zee News
फोटो: stylecraze
चेहरे पर बेसन और शहद लगाने के होंगे ढेरों फायदे
चेहरे पर बेसन और शहद लगाने से कई लाभ होते है। इसे लगाने से त्वचा सॉफ्ट और स्मूद होती है। ये चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों को हटाने में मददगार होता है। इसको चेहरे पर लगाने से टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्या से निजात मिलती है। ये स्किन को रंगत में सुधार लाने में फायदेमंद होता है। ये स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है।
Tags: SKIN, skin problems, skin issues, Honey
Courtesy: Zee News
फोटो: India TV Hindi
दुबले होने के पीछे की वजह आई सामने, रिसर्च में हुआ खुलासा
हाल ही में एबरडीन विश्वविद्यालय द्वारा की गई एक स्टडी में सामने आया कि दुबले और पतले लोग आम लोगों की तुलना में कम खाना खाते है, जिस कारण से उनका वजन कम होता है। 150 लोगों पर की गई रिसर्च में ये निष्कर्ष निकला है। रिसर्च में पचा चला कि दुबले लोग 23% कम फिजिकल एक्टिव रहते है। सामान्य लोगों की अपेक्षा उनकी डाइट भी 12% कम रही है।
Tags: Diet, Study, Lifestyle, slim people, science secret
Courtesy: AajTak
फोटो: Bold Sky
बालों को परमानेंट स्ट्रेट करने के लिए नारियल तेल साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें
केले और पपीते का पैक बालों को पोषण देने के साथ स्ट्रेट भी बनाता है। इसके लिए केले और पपीते को पीस लें। अब इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर बालों पर लगाएं, एक घंटे बाद बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक को लगाएं। कोकोनट ऑयल और कैस्टर ऑयल को मिलाकर हल्का गर्म करें। अब इससे बालों की मसाज करें। अब बालों में गर्म तौलिया लपेट लें। आधे घंटे के बाद लाइट शेंपू से बालों को धो लें।
Tags: straight hairs, coconut oil, Banana, caster oil
Courtesy: Newstrack
फ़ोटो: Healthline
ठंडे पानी से नहाना शारीरिक और मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद
ठंडे पानी का इस्तेमाल करना शारीरिक और मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। रिसर्च के अनुसार, ठंडे पानी से चेहरा धोने से सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। ठंडे पानी से नहाने वालों की त्वचा पर होने वाली खुजली बंद हो जाती है। वहीं ये आपको सुबह की नींद खोलने में भी मदद करता है। इससे आपको कसरत के बाद मांसपेशियों में दर्द को कम करने में फायदा मिलता है।
Tags: Bath, Cold Water, Mentel health, Physical health
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: Zee News
गर्म पानी से नहाने से मसल्स को मिलता है आराम, होते हैं अनेकों फायदे
आपको बता दें कि डेली गर्म पानी से नहाने से आपको रात में अच्छी नींद आएगी। यह शरीर के मसल्स को आराम देकर शरीर के तापमान को आगे बढ़ा देता है। यह शारीरिक के साथ-साथ आपको मानसिक रूप से भी आराम दिलाने में मदद करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी ठीक रखने में मदद करता है। गर्म पानी से नहाने के नुकसानों से बचने के लिए पानी के तापमान को कम रखें।
Tags: Warm Water, Muscles, Blood Suger Level
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: Grateful
उबले अंडे को खाने के हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स, मात्रा में खाने की सलाह
उबले अंडे को प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। मांसपेशियों की ताकत में सुधार से लेकर संपूर्ण शारीरिक विकास में मदद करने तक प्रोटीन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन इनके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। जरूरत से ज्यादा अंडे खाने वालों को दिल की बीमारियों का खतरा बना रहता है, हालांकि सीमित मात्रा में बॉयल्ड एग खाने वालों को डरने की जरूरत नहीं है।
Tags: egg, Boil, Health, SIDE EFFECT
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: The Gaurdian
जंक फूड से बच्चे हो रहे मोटापे के शिकार, हेल्दी फ़ूड की आदत डालना जरूरी
जंक फूड बच्चों की सबसे ज्यादा पसंदीदा चीज होती है। घर से बाहर निकलते ही बच्चे सबसे पहले पैकेट बंद चिप्स की मांग करते हैं। ये चिप्स आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डालती हैं। पैकेट बंद चिप्स से न सिर्फ आपका बच्चा, मोटापे का शिकार हो सकता है बल्कि उसे कई और बीमारियां भी घेर सकती हैं। इसीलिए बच्चों में हेल्दी फूड खाने की आदत डालना बहुत जरूरी है।
Tags: Junk Food, Packet Chips, Health, Weight Gain
Courtesy: News18