Sea Port

फोटो: Amarujala

नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2021में गुजरात सबसे आगे

नीति आयोग ने निर्यात तैयारी सूचकांक 2021 का दूसरा संस्करण जारी किया है। इस सूचकांक में गुजरात पहले नंबर पर है। सूचकांक को मुख्य रूप से व्यापार नीति और निर्यात में राज्यों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। लगातार दूसरी बार गुजरात ने सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है और उसे कुल 78.86 अंक मिले हैं। वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक 77.14 और 61.72 अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है… read-more

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 03:45 PM / by Anand Mishra

Tags: Niti Aayog, Amitabh kant, Gujrat, West Bengal

Courtesy: Brifly News

यूक्रेन- रूस विवाद: यूक्रेन में रहने वाले इंडियन स्टूडेंट ने बताया यूक्रेन का हाल

Brifly News के फाउंडर व सीईओ कृष्ण रॉय से इंस्टाग्राम पर यूक्रेन-रूस विवाद को लेकर एक्सक्लूसिव बातचीत में यूक्रेन में MBBS पढ़ने वाले छात्र डॉ. आतिक खान ने बताया कि भारत सरकार लोगों से स्वदेश लौटने पर फ्लाइट्स का एक्स्ट्रा फेयर करीब 800 डॉलर (62000 रुपये) चार्ज कर रही है। अन्य छात्र डॉ. रागीब रहमान ने बताया कि फिलहाल यूक्रेन में स्थिति सामान्य है। भारतीय… read-more

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 09:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine-Russia crisis, Indian Embassy, charge, extra fair, Flights

Courtesy: Brifly News

Jammu And Kashmir Police Releases Photos Of 3 Wanted Terrorists

फोटो: Times Now News

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में जारी की 3 सक्रिय 'वांछित आतंकवादियों' की तस्वीरें, मुखबिर को मिलेगा इनाम

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में तीन वांछित आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने कुलगाम, पुलवामा और श्रीनगर के रहने वाले तीन आतंकियों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है। सूची में नामित आतंकवादियों के नाम हैं- बशीत अहमद डार निवासी रेडवानी पाईन कुलगाम, आरिफ अहमद हजार निवासी वगाम पुलवामा, मोमिन गुलजार आमिर… read-more

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir Police, wanted terrorists active in valley, releases photos

Courtesy: Brifly News

Happy New Year

फोटो: QWM

बिना किसी लपारवाही के जमकर मनाएं नए साल का जश्न

पूरी दुनिया जनवरी एक को नए साल के जश्न में सराबोर है। हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल है लेकिन इस के साथ कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी लगातार बढ़त जा रहा है। ऐसे में आवश्यक है कि इस जश्न में हम सभी कोरोना नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। इस जश्न के माहौल में भी हमें कोरोना को निमंत्रण देने से बचना होगा और इसके लिए आवश्यक है कि हम किसी कोरोना नियमों की अनदेखी ना करें। 

शनि, 01 जनवरी 2022 - 09:35 AM / by अमन शुक्ला

Tags: New Year, 2022, Coronavirus, Health

Courtesy: Brifly News

Vijay Diwas

फोटो: RKalert

विजय दिवस के रूप में 1971 की जीत का जश्न मना रहा है भारत

देश में दिसंबर 16 को विजय दिवस मनाया जा रहा है। विजय दिवस को 1971 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपने साहस, पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाए थे। इस युद्ध के अंत के साथ ही एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ था। 1971 के इस युद्ध में पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था। 

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 09:25 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Vijay Diwas, 1971 War, भारतीय सेना, National

Courtesy: Brifly news

Madhubani Literature Festival 2021
कल होगा चार दिवसीय मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल 2021 का भव्य उद्घाटन

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले चार दिवसीय मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल 2021 का भव्य उद्घाटन दिसंबर 12 को किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह में कई वरिष्ठ और विद्वान लोग उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की प्रमुख डॉ सविता झा के मुताबिक इस आयोजन का उद्देश्य मिथिला के विभिन्न संस्कृति व साहित्य को विश्व पटल पर स्थापित करने का है। मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल 2021 में माता सीता से जुड़े कई नृत्य, नाटक और कला की प्रस्तुति दी जाएगी… read-more

शनि, 11 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Madhubani Literature Festival, Darbhanga, Mithila, Art and Culture

Courtesy: Brifly News

Samvidhan Divas

फोटो: The Economic Times

संविधान दिवस आज, जानें इसका महत्व

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में नवंबर 26 को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। नवंबर 26,1949 को संविधान सभा और संविधान निर्माताओं ने स्वाधीन भारत के उज्जवल भविष्य के दस्तावेज "भारतीय संविधान" को अंगीकृत किया था। इसके अगले वर्ष यानी 1950 में जनवरी 26 को संविधान लागू किया गया था, जो "गणतंत्र दिवस" कहलाता है। देश के लिखित संविधान का निर्माण करने में संविधान सभा को लगभग तीन वर्षों का समय लगा था। संविधान सभा ने कुल 165 दिनों में 11 सत्र आयोजित… read-more

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 01:50 PM / by रितिका

Tags: National Constitution Day, Indian Constitution Day, Constitution

Courtesy: Brifly News

India Vs Namibia

फोटो: The SportsRush

टी20 वर्ल्ड कप: आज खेला जाएगा भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला

भारत और नामीबिया के बीच नवंबर आठ को टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारत और नामीबिया का इस वर्ल्ड कप में यह आखिरी मुकाबला होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे दुबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ इस टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म करना चाहेंगी। हालांकि भारत पहले ही इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो चुका है। 

सोम, 08 नवंबर 2021 - 09:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: India, Namibia, T20 World Cup, sports

Courtesy: Brifly News

Afghanistan Vs New Zealand

फोटो: DNA India

टी20 वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

टी20 वर्ल्ड कप में नवंबर सात को खेले गए मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 11 गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान 20 ओवेरों में मात्र 124 रन ही बना सकी। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने आसानी से इस मुकाबले को जीत लिया। 

सोम, 08 नवंबर 2021 - 09:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Afghanistan, New Zealand, T20 World Cup, sports

Courtesy: Brifly News

Indian Cricket Team

फोटो: Cricket Addictor

टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ भारत

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर सात को खेले गए मुकाबले को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। इसी के साथ भारत के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं। भारत का सेमीफाइनल का टिकट न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के हुए मुकाबले पर निर्भर था। यदि अफगानिस्तान यह मुकाबला जीतता तो भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहतीं। हालांकि अब न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

रवि, 07 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: India, Afghanistan, Newzealand, T20 World Cup

Courtesy: Brifly News