फोटो: The Times of India
मंगल ग्रह पर मिला 7119 किलो कचरा
भारत सरकार के शहरी मामलों के मंत्रालय के डेटा के अनुसार मार्स यानी मंगल ग्रह पर इंसानों ने 7119 किलो कचरा छोड़ा है। यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर आउटर स्पेस अफेयर्स के डेटा के अनुसार 18 देशों ने इंसानों द्वारा बनाए गए कई यंत्र मंगल ग्रह पर भेजी, जिनमें से कई ने कचरा मंगल की सतह पर छोड़ा है, जिसमें बड़े धातु के टुकड़े, जालियां, विशेष प्रकार के कपड़े, चमकते हुए कांच के टुकड़े, कवर, फिलामेंट, स्प्रिंग, नट-बोल्ट आदि शामिल है।
Tags: Earth, Mars, Mars Planet, planets
Courtesy: AajTak News
फोटो: Himal Sanchar
सफाई करने वाले युवक को लगी 21 करोड़ रुपये की लौटरी
दुबई में कार साफ करने वाले एक युवक की 21 करोड़ की लॉटरी लग गई है। व्यक्ति का नाम भरत है जिसने दोस्तों के साथ मिलकर Mehzooz Draw की लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसका वो विजेता बन गया है। बता दें कि भरत दुबई में कारें साफ कर अपनी रोजी रोटी चला रहा था। खास बात है कि इतनी बड़ी लॉटरी जितने वाले वो अपने देश के पहले नागरिक है।
Tags: Lottery, lottery ticket, Dubai
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: CBS News
ऑस्ट्रेलिया के एक बीच पर 200 से अधिक व्हेल मछलियां पाई गई मृत
ऑस्ट्रेलिया के एक बीच पर 200 से अधिक व्हेल मछलियां मरी हुई मिली है। ऑस्ट्रेलिया के जैव संसाधन और पर्यावरण विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है। माना जा रहा है कि इन व्हेल मछलियों की संख्या 230 है। व्हेल मछलियों का ये समूह मैक्यूरी हार्बर पर फंसा था। इतनी संख्या में इन मछलियों का आना असामान्य है। जानकारों का कहना है कि व्हेल की जो प्रजाति मृत मिली हैं वो काफी सोशल होती है।
Tags: Whale, Whale dead, Australia
Courtesy: Zee News
फोटो: India.com
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर तो कहीं हवन कर मनाया गया जश्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सितंबर 17 को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सफाईकर्मियों के साथ मिलकर पीएम मोदी के जन्मदिन पर 72 किलो का केक काटा। इसके अलावा अयोध्या के हनुमानगढ़ी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया गया। बता दें कि हवन के साथ ही पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की गई।
Tags: PM Modi, PM Narendra Modi, Celebration, birthday
Courtesy: AajTak News
फोटो: Modern Pest
ओडिशा में लाल चीटियों का आतंक, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग
ओडिशा के पुरी जिले में बारिश के बाद अब लाल चीटियों का कहर लोगों को परेशान कर रहा है। चीटियों की बढ़ती संख्या के कारण लोगों ने गांव से पलायन शुरू कर दिया है। गांव के घरों, सड़कों, पेड़ों और मैदानों पर सैंकड़ों चीटियां आ गई है। घरों में रहने के लिए लोग अब कीटनाशक की मदद ले रहे है। चीटियों से राहत पहुंचाने के लिए ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अभियान चलाया है।
Tags: Odisha, Ants, Red Ants, Puri District
Courtesy: News 18 Hindj
फोटो: The Financial Express
बीसीसीआई के पास है नीरज चोपड़ा कै गोल्ड मेडल दिलाने वाला भाला
भारत को ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का ऐतिहासिक भाला बीसीसीआई ने नीलामी में डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि ये भाला नीरज में टोक्यो ओलंपिक खेल समाप्त होने के बाद पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें सौंपा था। बता दें कि बीसीसीआई ने नीरज के भाड़े के अलावा भारती पैरालंपिक दल के हस्ताक्षर वाला अंगवस्त्र भी एक करोड़ रुपये की राशि चुका कर खरीदा था।
Tags: Neeraj Chopra, BCCI, Olympic Medalist, Gold Medal
Courtesy: AajTak
फोटो: The Times of India
FSSAI ने यूपी की जेल को दिया 5स्टार रेटिंग, कैदियों के लिए बनता है यहां भोजन
उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद जेल में कैदियों को मिले वाले भोजन को एफएसएसएआई ने 5 स्टार रेटिंग दी है। ये शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली फर्रुखाबाद यूपी की पहली जेल बनी है। इस जेल के किचन को आधुनिक किया गया है, जिससे आधुनिक मशीनों से यहां खाना बनाया जाता है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण खाना कैदियों को मिल रहा है। इस किचन में दोनों शिफ्ट में लगभग 1100 लोगों के लिए खाना तैयार किया जाता है।
Tags: Jail, FSSAI, Rating, Food Quality
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Business Khabar
बिना जिम जाए बनाई फिटनेस, गिनीज बुक में नाम हुआ शामिल
भारत के 19 वर्षीय अमृतबीर सिंह ने जिम गए बिना ही सबसे ज्यादा नकल पुशअप्स और सबसे अधिक सुपरमैन पुशअप्स करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को बनान से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। बता दें कि अमृतबीर देसी जुगाड़ कर एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए वो जिम नहीं जाते है। वो सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके भी युवाओं को… read-more
Tags: Guinness Book Of World Record, World Record, pushups, Gym
Courtesy: NDTV News
The Sentinel Assam
इटली में मिला दुर्लभ मामला, व्यक्ति को कोविड 19, मंकीपॉक्स और HIV तीनों हुआ एक साथ
इटली में ऐसा मामला सामने आया है जिसने डॉक्टर्स के होश उड़ा दिए है। यहां एक व्यक्ति एक ही समय पर मंकीपॉक्स, कोविड 19 और एचआईवी से संक्रमित पाया गया है। 36 वर्षीय व्यक्ति के संबंध में जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित किया गया है। जानकारी के मुताबिक लक्षण नजर आने से पांच दिन पूर्व व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है। वहीं पूर्ण लक्षण दिखने में कुल नौ दिनों का समय लगा है।
Courtesy: AajTak
फोटो: Hari Bhoomi
चंदीगढ़ में बना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7500 छात्रों ने बनाया ह्यूमन फ्लैग
हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंडीगढ़ में 7500 छात्रों ने सेक्टर 16 स्टेडियम अगस्त 13 को सबसे बड़ा ह्यूमन फ्लैग का निर्माण किया। छात्रों ने तिरंगा बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। बता दें इससे पहले यूएई के पास सबसे बड़े ह्यूमन फ्लैग का रिकॉर्ड था जिसे भारत ने तोड़ दिया है। सबसे बड़े ह्यूमन फ्लैग को बनाने में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और एनआईडी फाउंडेशन ने साथ मिलकर काम किया है।
Tags: Chandigarh, Human Flag, Tiranga, Guinness World Record
Courtesy: Patrika