फोटो: India TV News
विराट कोहली ने लगाया 74वां अंतरराष्ट्रीय शतक, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
भारत और श्रीलंका के बीच आज खेले गए तीसरे वनडे में विराट कोहली ने वनडे में अपना 46वां शतक लगाया। कोहली ने 2023 का अपना दूसरा शतक और अपना 74वां अंतरराष्ट्रीय शतक सिर्फ 85 गेंदों पर बनाया। शतक बनाने के बाद, विराट ने अद्वितीय रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और शीर्ष 5 एकदिवसीय रन गेटर्स की प्रतिष्ठित सूची में भी प्रवेश किया।
Tags: Virat Kohli, 46th ODI century, Sachin Tendulkar
Courtesy: ABP Live
फोटो: Rgh News
भारतीय महिला टीम ने सातवीं बार किया एशिया कप पर कब्जा
भारतीय महिला टीम ने 2022 के एशिया कप अपनी झोली में डाल लिया है। भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से मात दी और सातवीं बर खिताब पर कब्जा किया है। भारतीय टीम ने श्रीलंका की पारी को 65 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 51 रन बनाते हुए भारतीय टीम को खिताब दिलवाया। भारत ने महज दो विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।
Tags: aisa cup, asia cup 2022, India, India won
Courtesy: news18
फोटो: aajtak
टी20 वर्ल्डकप में रोहित शर्मा बनाएंगे ये इतिहास, जानें यहां
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच से ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 वर्लडकप में अक्टूबर 23 को पदार्पण करेगी। मेलबर्न में होने वाले इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का भी मौका है। टूर्नामेंट में सिर्फ तीन छक्के लगाने से रोहित टी20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी होंगे। रोहित ने 142 टी20 मैचों में 178 छक्के लगाए हैं। इस फॉर्मेट में वो 337 चौके लगा चुके है।
Tags: Rohit Sharma, T20 Worldcup, World Cup
Courtesy: abp
फोटो: ABP
मोहम्मद शमी बनाए गए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अब जसप्रीत बुमराह की जगह टी20 वर्ल्डकप में खेलने का मौका मिलेगा। बीसीसीआई ने इसका ऐलान कर दिया है। पीठ दर्द के कारण जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्डकप से बाहर हुए थे, जिसके बाद से उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा जारी थी। अब मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया में तैयारी कर रही 15 सदस्यीय टीम के साथ जुडेंगे। वहीं मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
Tags: shami, Mohammad shami, sports, Jasprit Bumrah
Courtesy: AajTak News
फोटो: Dainik Savera Times
हाफ मैराथन: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने अक्टूबर 16 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली हाफ मैराथन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। मैराथन को सुबह 5.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हेक्सागन, केजी मार्ग, आउटर और इनर सर्कल कनॉट प्लेस और संसद मार्ग से गुजरेगा। दिल्ली पुलिस ने कहा, उपरोक्त सड़कों पर सुबह 5 बजे… read-more
Tags: half marathon, Delhi Police, issues, traffic advisory
Courtesy: Jagran News
India TV
बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद आया सौरव गांगुली का बयान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटने के बाद सौरव गांगुली ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीवन चक्र है जिसमें उतार-चढ़ाव आना आम है। उन्होंने कहा कि उतार चढ़ाव के दौरान जरुरी है कि व्यक्ति खुद पर विश्वास रखे। उन्होंने कहा कि मैं के प्रशासक रहा हूं। मैं कुछ और भी कर सकता हूं। बता दें कि सौरव गांगुली वर्ष 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे।
Tags: Saurav Ganguly, BCCI, BCCI Chief
Courtesy: aajtak
फ़ोटो: Zeenews.in
आईसीसी की टॉप 10 टी 20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव एकमात्र भारतीय बल्लेबाज
हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी 20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची जारी की है। इस सूची में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार का नाम भी है और वे टॉप 10 में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज है। उनके नाम 838 अंक है और हालिया रैंकिंग में वे दूसरे स्थान पर है, जबकि सलामी बल्लेबाज विराट कोहली 13वें और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 16वें स्थान पर है। वहीं, इस सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान काबिज है।
Tags: Suryakumar Yadav, ICC, ICC T20 Rankings, second position
Courtesy: Live hindustan
Punjab Kesari
महिला एशिया कप के फाइनल में हुई भारत की एंट्री, थाईलैंड को 74 रनों से हराया
भारत और थाईलैंड के बीच एशिया कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने थाईलैंड को 20 ओवर में 149 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि थाईलैंड की टीम इस मैच में धमाल नहीं कर सकी और मात्र 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 74 रन बना सकी। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने दमदार पारी खेली और 42 रन बनाए।
Tags: Asia Cup, asia cup 2022, Shafali Verma, Thailand
Courtesy: hindustan
फोटो: Latestly
प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल पर ओलंपियन कमलप्रीत कौर पर लगा तीन साल का प्रतिबंध
भारत की डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर तीन साल का प्रतिबंध लगा है। कमलप्रीत कौर द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल पदार्थ का उपयोग करने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। कमलप्रीत ने डिस्कस थ्रो में 2020 टोक्यो ओलंपिक में छठा स्थान प्राप्त करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 26 वर्षीय कमलप्रीत डिस्कस थ्रो में 65 मीटर को पार करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। कौर ने 65.06 मीटर के प्रयास के… read-more
Tags: Kamalpreet Kaur, Banned, prohibited substance, indian discus thrower
Courtesy: India TV
फोटो: ESPNcricinfo
मोहम्मद शमी, सिराज और शार्दुल टी20 वर्ल्डकप के लिए चुने गए
ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस वर्ल्डकप में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर की भी एंट्री हो गई है। अब सभी खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भेजा गया है। माना जा रहा है कि तीनों खिलाड़ी अक्टूबर 13 को रवाना होंगे। ऐसे में तीनों में से किसी एक खिलाड़ी को बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जा सकता है।
Tags: T20 World Cup, T20 worldcup 2022, Worldcup, Australia
Courtesy: NDTV News