CM Yogi Adityanath

फोटो: Indian Express

उत्तर प्रदेश: जिलों में 500 से अधिक सक्रिय कोरोना केस मिलने पर लगेगा कोरोना कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश में कोरोना को काबू में रखने के लिए राज्य सरकार ने नई गाइड्लाइन्स जारी की हैं। इसके तहत राज्य के किसी भी जिले में कोरोना के 500 से अधिक सक्रिय मरीज मिलते ही कोरोना कर्फ्यू में छूट समाप्त हो जाएगी। नई गाइड्लाइन्स के अनुसार राज्य में जून 21 से दुकानों और बाजारों को रात नौ बजे तक खोल जा सकेगा, और साप्ताहिक बंदी पहले की तरह ही जारी रहेगी।  

रवि, 20 जून 2021 - 11:01 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Uttar Pradesh, Corona Curfew, Lockdown, Coronavirus

Courtesy: zee News

Chaar dham yatra has been cancelled

फ़ोटो: India Tv

चार धाम की यात्रा करने को लेकर 16 जून को नैनीताल हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

श्रद्धालुओं की जान की परवाह करते हुये, उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा को 3 जिलों के लिए  खोलने के अपने प्रस्ताव को स्थगित कर दिया है। कृषि मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि चार धाम यात्रा को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। जून 16 के बाद ही राज्य सरकार यात्रा खोलने पर फिर से विचार करेगी। इससे पहले सरकार ने अपने-अपने जिले में यात्रा करने के लिए RTPCR रिपोर्ट अनिवार्य की थी।

मंगल, 15 जून 2021 - 07:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Chaar Dham, Uttarakhand, Lockdown, Nainital High court

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

West Bengal

फोटो: The Financial Express

पश्चिम बंगाल में बढ़ाया गया लॉकडाउन, यात्रा करने के लिए अनिवार्य होगा ई-पास

COVID-19 के बढ़ते मामलों के बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने जुलाई 1 तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। पहले, जून 15 तक लॉकडाउन कर्फ्यू हटने की उम्मीद थी। हालांकि, कुछ छूट दी जाएगी और यात्रा करने के लिए ई-पास की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, खेल गतिविधि फिर से शुरू हो जाएगी और शैक्षणिक संस्थान, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट और बार 50 % क्षमता के साथ दोपहर 12 बजे से शाम के 8 बजे तक खुलेंगे। 

मंगल, 15 जून 2021 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: West Bengal, Covid-19, Lockdown

Courtesy: Aajtak News

Haryana Lockdown

फोटो: The Indian Express

हरियाणा में जून 21 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

कोरोना के कम होते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को जून 21 तक बढ़ा दिया है। इस दौरान कुछ छूट भी दी गई है, सभी दुकानें सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी। शादी की पार्टी में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गयी है। बड़े धार्मिक स्थलों में एक समय में 21 लोग शामिल हो सकते हैं। निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत तक स्टाफ एक समय में काम कर सकता है।

सोम, 14 जून 2021 - 04:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: LockdownExtension, Lockdown, Haryana Government, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News

CM Pramod Sawant

फोटो: Indian Express

कोरोना के मद्देनजर गोवा में जून 21 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

गोवा में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को जून 21 तक बढ़ा दिया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम में 50 लोगों को आने की अनुमति होगी, जबकि पंचायत और नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित दुकानों को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक खोलने की अनुमति होगी। इसकी विस्तृत जानकारी… read-more

रवि, 13 जून 2021 - 01:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Goa, CM Pramod Sawant, Coronavirus, Lockdown

Courtesy: LiveHindustan

Corona

फोटो: NEWS18

कोरोना अपडेट: देश मे पिछले 24 घंटे में कुल 80,505 मामले हुए दर्ज

भारत में जून 12 को कोरोना के 80,505 मामले दर्ज हुए। देश में कुल 3,288 लोगों ने जान गंवाई और 1 लाख 32 हजार 534 लोग ठीक हुए। इलाज करवा रहे लोगों की संख्या में 54,916 की गिरावट हुई। देश में 10.21 लाख मामले सक्रीय है। देश के 12 राज्यों में पाबंदिया जारी है, जहाँ पर पहले की तरह प्रतिबंध लागू किया गया है । वहीं, देश के 20 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन है, जिसमें पाबिंदियों के साथ थोड़ी छूट है। 

रवि, 13 जून 2021 - 10:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Coronavirus, Lockdown, ACTIVE CASES, Recovery rate

Courtesy: Dainik Bhaskar

Pollution

फोटो: NRDC

लॉकडाउन का असर, वैश्विक ओज़ोन प्रदूषण में आई दो फीसदी की कमी

नासा की एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के कारण वैश्विक ओज़ोन प्रदूषण में दो फीसदी की कमी आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक कानूनों और नीतियों से वैश्विक ओज़ोन प्रदूषण में इतनी कमी लाने के लिए लगभग 15 वर्ष लग जाते। हालांकि भारत में अब भी इसकी स्थिति काफी चिंताजनक है। इसके साथ ही नासा ने अंदेशा जताया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार आते ही ओज़ोन प्रदूषण के स्तर में फिर से भारी वृद्धि हो सकती है। 

शुक्र, 11 जून 2021 - 05:48 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Ozone, Air Pollution, Coronavirus, Lockdown, environment

Courtesy: Down to Earth

Lockdown In Hryana

फोटो: The Economic Times

हरियाणा: सरकार ने जून 14 तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि

हरियाणा में लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे, साथ ही रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा। दुकानों, शॉपिंग मॉल खोलने के लिए कुछ और छूट दी गई है। सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों में एक बार में सिर्फ 21 लोगों को प्रवेश करने की अनुमति है। सामजिक दूरी के साथ कॉरपोरेट ऑफिस 50% प्रतिशत स्टाफ के साथ खुल सकेंगे है।

सोम, 07 जून 2021 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Haryana, Covid-19, Lockdown

Courtesy: Newstrack Live

MK Stalin

फोटो: DNA India

कोरोना के मद्देनजर तमिलनाडु में 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के आदेश के बाद राज्य में 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए छूट जारी रहेगी। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। हालांकि इस बार पाबंदियों में थोड़ी ढील भी दी गई है।

शनि, 05 जून 2021 - 05:31 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tamil Nadu, Lockdown, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: LiveHindustan

Carbon Emission

फोटो: UN News

कोरोनाकाल में कार्बन-उत्सर्जन 10% तक घटा, डेढ़ लाख करोड़ का हुआ फायदा

कोरोनाकाल में भारत में कार्बन-उत्सर्जन 10% तक घट गया है, ऐसा करने के लिए इकॉनमी पर लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपए का खर्च आता है। देश के अधिकांश हिस्से में लॉकडाउन होने की वजह से कार्बन उत्सर्जन कम हुआ। पिछले साल पूरी दुनिया में 9.6% कार्बन उत्सर्जन घटा है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। भारत 2030 तक 30-35% कार्बन उत्सर्जन घटाने की दिशा में काम कर रहा है।

शनि, 05 जून 2021 - 04:02 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: environment, carbon emissions, carbon emission, Lockdown

Courtesy: Bhaskar