माली में महिला ने दिया एक साथ नौ बच्चों को जन्म
माली की रहने वाली एक महिला हलीमा ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। अल्ट्रासाउंड में सिर्फ 7 बच्चों का पता लगा था पर डिलीवरी के वक़्त महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया, जिसमें पांच लड़कियां और चार लड़के हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह मामला हैरान करने वाला इसीलिए है क्योंकि आमतौर पर एक साथ इतने बच्चों का पेट में विकसित होना मुमकिन नहीं होता। माली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक सभी बच्चे और मां बिल्कुल स्वस्थ हैं।
Tags: Mali, viral news, bizzare story, mali women
Courtesy: India Tv