Khadi Store

फोटो: The Economic Times

कोरोना महामारी में लोगों का खादी के प्रति प्यार रहा बरकरार

कोरोना के दौरान जब सब कुछ बंद था, उस समय भी लोगों का खादी के प्रति प्यार और व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ा। कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित खादी भंडार ने चार दिन एक करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। अब तक इस खादी भंडार ने 11 बार एक करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है। इस खादी भंडार का जिक्र पीएम मोदी ने जुलाई 25 को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में भी किया था। 

सोम, 26 जुलाई 2021 - 10:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Khadi Cloth, Coronavirus, Mann Ki Baat, नरेंद्र मोदी

Courtesy: Amar Ujala News

PM Modi

फोटो: The Financial Express

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा- लाल किले पर हुए हमले को देखकर देश अत्यंत दुखी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जनवरी 26 को लाल किले में हुए हमले के बारे में ज़िक्र किया। उन्होंने कहा की ''तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी है, कृषि को आधुनिक बनाने के लिए सरकार अनेक कदम उठा रही है।'' उन्होंने आगे कहा की कोरोना के ख़िलाफ़ देश की लड़ाई को लगभग एक वर्ष हो गया है, और अब टीकाकरण अभियान को भी हमे एक मिसाल की तरह पेश करना है।ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत की ऐतिहासिक जीत पर भी पीएम मोदी ने भारतीयों को बधाई दी। 

रवि, 31 जनवरी 2021 - 01:56 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Mann Ki Baat, PM Narendra Modi, Republic Day, Farmers Protest

Courtesy: JAGRAN

PM MODI

फोटो: DNA India

PM Modi ने 'मन की बात' कार्यक्रम में की कृषि कानूनों के विषय में बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 29 को 'मन की बात' के 71वें संस्करण में देश में कोरोना की स्थिति एवं नए किसानी कानूनों के बारे में बातचीत की है। PM मोदी ने कहा है कि, ''यह किसानों को नए अधिकार दे रहा है। यह खेती को नए आयाम देगा। इससे किसानों की परेशानियां दूर होंगी।'' उन्होंने यह भी बताया कि, ''हर भारतीय को यह जानकर गर्व महसूस होगा कि देवी अन्नपूर्णा की एक प्राचीन मूर्ति को कनाडा से भारत वापस लाया जा रहा है।''

रवि, 29 नवंबर 2020 - 02:16 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: PM Narendra Modi, भारतीय किसान, farmer protest, Mann Ki Baat

Courtesy: JAGRAN NEWS

PM MODI

फोटो: The Indian Express

PM Modi ने मन की बात में कही कुछ ख़ास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 25 को मन की बात में कुछ महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं। PM मोदी ने पहले तो सभी भारतवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी देशवासियों को Vocal for Local का महत्व समझाते हुए संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, ''हमें घर में एक दीया, भारत माता के वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना चाहिए।''

रवि, 25 अक्टूबर 2020 - 04:31 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: PM Modi, Mann Ki Baat, PM Narendra Modi

Courtesy: JAGRAN NEWS