Mansoon in delhi

फोटो: Skymet Weathee

दिल्ली में मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

मानसून ब्रेक से बढ़ी उमस भरी गर्मी से दिल्ली वालों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगस्त 19 को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वही अगस्त 20-21 को दिल्ली में भारी बारिश भी हो सकती है। हालांकि अगस्त 24 के बाद दिल्ली फिर से गर्मी महसूस करेगी। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड हिमाचल, हरियाणा और बिहार में अगस्त 19 से 22 तक बारिश की संभावना जताई गई है। 

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Mansoon season, Delhi, Uttar Pradesh

Summer in delhi

फोटो: DNA

दिल्ली में अगस्त 16-17 को बढ़ेगी उमस भरी गर्मी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगस्त 16, 17 को उमस भरी गर्मी के लिए चेतावनी दी है। दिल्ली में इन दो दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि, दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत मे जारी मानसून ब्रेक अगस्त 18 तक जारी रहेगा। उसके बाद कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना भी है। अगस्त के अंत तक, जाते फिर से मौसम ख़ुशगवार होने लगेगा।

सोम, 16 अगस्त 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, India, IMD, Mansoon season

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mansoon season in up

फोटो: Business Standard

यूपी के 23 ज़िलों में अगस्त 13 को बारिश के साथ तेज़ हवाओ का अनुमान

मौसम विभाग ने यूपी के 23 ज़िलों में बंगाल की खाड़ी में बदलती हवाओं के आधार पर अगस्त 13 को भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन ज़िलों में 51 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं और कुछ जगह पर बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया है। इनमें 13 ज़िले ऐसे हैं जहाँ 60-80 फीसदी बारिश हो चुकी है, जिससे बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 12:25 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, IMD, Uttar Pradesh, Thunderstorm

Courtesy: Dainik Bhaskar

Flood in 400 village of uttar pradesh

फोटो: UNICEF

यूपी में 400 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में, खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा

यूपी में लगातार हो रही बारिश से 16 जिलों के 400 से ज़्यादा गांव बुरी तरह बाढ़ की चपेट में है। वाराणसी में गंगा विनाशकारी रूप धारण कर चुकी है। वहां गंगा खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर बह रही है। गंगा के कारण वरुणा नदी भी उफान पर है, जिससे 10 हज़ार से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं प्रयागराज की अधिकतर गलियों में संड़कें पानी में डूब चुकी है। यहां नाव तैरती दिख रही है।

सोम, 09 अगस्त 2021 - 06:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Prayagraj, Ganga, Varanasi

Courtesy: Dainik Bhaskar

Yellow alert launched in Delhi and UP

फोटो: News 18

दिल्ली-यूपी के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगस्त 9 को दिल्ली और यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले अगस्त 8 को दिल्ली में बदल खूब बरसे जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते के अंत तक दिल्ली में बारिश में कमी आएगी और तापमान बढ़ेगा। जल्दी लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी।

सोम, 09 अगस्त 2021 - 09:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Delhi, Uttar Pradesh, IMD

Mansoon season in india

फोटो: Deccan Herald

मौसम विभाग ने अगस्त के बीच में फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई

मौसम विभाग के अनुसार अगस्त छह से आने वाले तीन दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगस्त 10 से 5-6 दिनों के लिए बारिश पर ब्रेक लग सकता है। क्योंकि कोई इंटेंस प्रेशर सिस्टम नहीं बन रहा है जिससे बारिश हो सके। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि अगस्त 16-17 तक मानसून एक बार फिर से वापसी करेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अच्छी बारिश को संभावना है।

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 12:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Mansoon season, Delhi, rainfall

Flood like situation made in 22 district in up

फोटो: Rappler

यूपी के 22 ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण राज्य के 22 ज़िलो में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इन ज़िलों की बरसाती नदियां उफान पर हैं जिससे इनके पास रहने वाले लोगो के घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक राज्य के 19 जिलों जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगस्त-सितंबर में ज़्यादा बारिश की आशंका जताई है।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 06:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Mansoon season, Uttar Pradesh, Barabanki

Its a raining in delhi now

फ़ोटो: Hindustan Times

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना के बीच येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अगस्त एक की सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे लोगो को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। हालांकि बारिश होने से जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने को दिल्ली-एनसीआर के आस-पास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने अगस्त एक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

रवि, 01 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Delhi-NCR, rainfall, yellow alert

Courtesy: Amar Ujala News

Mansoon season in delhi

फ़ोटो: Times of India

दिल्ली में बारिश से मिली राहत, दो से तीन दिन बना रहेगा ऐसा ही मौसम

दिल्ली में जुलाई 27 से ही जारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जुलाई 29 को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चार अगस्त तक बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा।

शुक्र, 30 जुलाई 2021 - 08:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Delhi, IMD, raining

Courtesy: Amar Ujala News

Crocodile on to the Maharashtra's Street

फ़ोटो: The Indian Express

महाराष्ट्र के सांगली ज़िले में सड़क पर नज़र आया 12 फिट लंबा मगरमच्छ

महाराष्ट्र के सांगली ज़िले में जुलाई 28 को सड़क पर 12 फिट का मगरमच्छ नज़र आया, जिससे हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगो ने उसे रेस्क्यू करने के लिए रस्सी से बांधकर उसे झाड़ियों से बाहर निकाला। लोगो को उसके वज़न की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने पूरी मेहनत और मशक्कत से उसे सुरक्षित निकालकर वन विभाग को सौंप दिया गया। महाराष्ट्र में हो रही बारिश के कारण नदियों का पानी सड़को पर आ गया है।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 09:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Maharashtra, Sangli, Crocodile, Mansoon season

Courtesy: TV9 Bharatvarsh