Indian Hockey logo

फोटो: NDTV Sports

मेडल जीतते ही बढ़ने लगा युवाओं में हॉकी सीखने का क्रेज

हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक गेम्स में भारतीय महिला तथा पुरुष टीम ने इतिहास रच दिया था, जिससे भारत में हॉकी के खेल को लेकर युवाओं की रुचि बढ़ने लगी है। जानकारी के अनुसार भोपाल शहर के तीन हॉकी सेंटरों पर लगभग 100 लड़कियां अभ्यास कर रही हैं। वहीं हॉकी कोचों के पास हॉकी सीखने को लेकर दिन भर में सैकड़ों फोन आ रहे हैं। हॉकी के इस क्रेज को हॉकी के पुनर्जागरण के रूप में देखा जा रहा है।

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 08:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Indian Hockey Team, Indian Hockey, Women's Hockey Team, men hockey team

Courtesy: Dainik Bhaskar

PM Modi

फोटो: Economic Times

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक हारने के बाद पीएम मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारने के बाद  पीएम मोदी ने टीम को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, "पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और यही मायने रखता है।" उन्होंने कहा, "हार जीवन का हिस्सा है। हमारी पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को इस पर गर्व है।'' 

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 12:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tokyo Olympics, PM Modi, men hockey team

Courtesy: Newstrack