Moto G22

फोटो: MySmartPrice

सामने आई Moto G22 स्मार्टफोन की जानकारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

Motorola मार्केट में बहुत तेज़ी से अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब Motorola के नए स्मार्टफोन Moto G22 के बारे में जानकारी सामने आई है। यह स्मार्टफोन पिछलेसाल लॉन्च हुए Moto G20 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। यह मीडियाटेक हेलियो P35 Soc प्रोसेसर पर चलेगा। यह 4GB रैम के साथ आ सकता है। इसके साथ ही Moto G22 एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा। हालांकि Motorola ने भी इसके आधिकारिक ऐलान की पुष्टि नहीं की है।

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 04:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Motorola, moto g22, Smartphones

Courtesy: Zee News