Gautam Adani

फोटो: GQ India

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी की संपत्ति 90.1 अरब डॉलर है जबकि मुकेश अंबानी की 89.4 बिलियन डॉलर है। गौतम दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स हो गए है। गौतम अडानी ने मेटा के मार्क जुकरबर्ग को भी पछाड़ दिया है।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Adani Group, Gautam Adani, Mukesh Ambani

Courtesy: Zee News

Gautam Adani

फोटो: Gulf News

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर आदमी बने गौतम अडानी

अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने नवंबर 24 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को भारत और एशिया में पहली बार सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए पछाड़ दिया। अक्षय ऊर्जा कंपनी, अडानी ग्रीन के भारतीय शेयर बाजारों में ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के बाद अडानी की संपत्ति पिछले कुछ वर्षों में कई गुना बढ़ी है। जबकि रिलायंस-अरामको डील रद्द होने के बाद अंबानी की कुल संपत्ति में थोड़ी गिरावट आई है।

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gautam Adani, Mukesh Ambani, asia richest billionaire

Courtesy: ZEE News

Mukesh Ambani

फोटो: aajtak.in

अपनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर सीरियस हुए मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी अपनी संपत्ति के बंटवारे की तैयारी में है। एक रिर्पोट के अनुसार, इसके लिए वे दुनिया भर के अरबपतियों द्वारा अपनाए गए मॉडल पर मंथन कर रहे हैं। उन्हें वॉल्टन फैमिली का तरीका अच्छा लगा। अंबानी का एंपायर 208 बिलियन डॉलर के करीब है। वे नहीं चाहते कि उनकी संपत्ति को लेकर कोई विवाद हो। वॉल्टन का तरीका अपनाते हुए मुकेश अंबानी अपनी संपत्ति एक ट्रस्ट में ट्रांसफर करेंगे, इसमें मुकेश ,पत्नी नीता और 3 बच्चों का हिस्सा होगा।

बुध, 24 नवंबर 2021 - 11:40 AM / by अमित व्यास

Tags: Mukesh Ambani, Reliance industry, Ambani family

Courtesy: Amarujala News

Mukesh Ambani

फोटो: Forbes India

जेफ बेजोस और एलोन मस्क के साथ $ 100 बिलियन क्लब में शामिल हुए मुकेश अंबानी

100 अरब $ की संपत्ति के साथ, भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष, मुकेश अंबानी, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस और एलोन मस्क के साथ अक्टूबर 8 को दुनिया के सबसे कुलीन धन क्लब में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, वह अब $ 100.6 बिलियन के मालिक है। 100 बिलियन डाॅलर की लिस्ट में मुकेश अम्बानी 11वें नंबर पर हैं। उनके खुदरा और डिजिटल उद्यमों ने पिछले साल करीब 27 अरब $ जुटाए थे।

शनि, 09 अक्टूबर 2021 - 03:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mukesh Ambani, special list of billionaires, Elon Musk

Courtesy: Live Hindustan

Mukesh Ambani

फोटो: Forbes India

मुकेश अंबानी बने देश के सबसे अमीर व्यक्ति, 14 सालों से है शीर्ष पर कब्जा

रिलाइंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 93 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाले सबसे अमीर भारतीय है। फोर्ब्स मैग्जीन की लिस्ट में मुकेश  अंबानी 2021 के सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे है। ये लगातार 14वां साल है जब वो देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में वो टॉप पर है। दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है जिनकी संपत्ति 78.8 बिलियन डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर मैगजीन ने शिव नाडर को जगह दी है। 

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Gautam Adani, Mukesh Ambani, Reliance Industries, Shiv Nadar

Courtesy: Zee News

Mukesh Ambani

फोटोः Forbes

मुकेश अंबानी 100 बिलियन डॉलर क्लब की लिस्ट में होंगे शामिल

भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी जल्द ही 100 बिलियन डॉलर क्लब के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने वाले है। अक्टूबर छह को मिले अपडेट के अनुसार ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स पर मुकेश अंबानी की संपत्ति 99.1 बिलियन डॉलर हो गई है। मुकेश अंबानी अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। रिलायंस कंपनी का शेयर भाव अक्टूबर 6 को 2,623 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है जिसके कारण उनकी संपत्ति 2.03 बिलियन डॉलर तक बढ़ गई है। 

बुध, 06 अक्टूबर 2021 - 08:37 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Mukesh Ambani, 100 billion dollar club, billionaires list

Mukesh Ambani

फोटो: Bloom Berg

100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी बने पहले भारतीय

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ सितंबर 7 को 100 अरब $ पार कर गई है। अम्बानी 100 अरब डॉलर से अधिक संपत्ति रखने वाले पहले भारतीय हैं। Reliance Industries Limited (RIL) के शेयरों की कीमतों में उछाल के कारण पिछले कुछ दिनों में अंबानी की कुल संपत्ति में तेजी से वृद्धि हुई है। सोमवार को आरआईएल के शेयर की कीमत 52 सप्ताह के उच्च स्तर 2,480 रुपये पर पहुंच गई थी।

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mukesh Ambani, Net worth, indian

Courtesy: Newstrack

Mukesh Ambani

फोटो: India TV News

इस यूरोपीय कंपनी को खरीदकर सोलर पैनल बनाएंगे मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की कम्पनी अपने स्वच्छ ऊर्जा बाजार के लिए नॉर्वेजियन सोलर मॉड्यूल निर्माता आरईसी ग्रुप को चाइना नेशनल केमिकल कॉर्प (केमचाइना) से 1-1.2 अरब में खरीदने जा रही है। ऑयल टू टेलीकॉम ग्रुप ने स्वच्छ ऊर्जा में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। जिसके तहत यह निवेश किया जा रहा है। कंपनी को खरीदने के लिए $500 और $600 मिलियन के बीच वित्तपोषण के लिए ग्लोबल बैंकों के साथ चर्चा चल रही है। 

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mukesh Ambani, energy project, Solar Pannels

Courtesy: Jansatta News

Mukesh Ambani

फोटो : LIvemint

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए यूरोप के आरईसी समूह को खरीदेंगे मुकेश अंबानी

भारतीय बिजनेसमैन और रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी नॉर्वेजियन सौर मॉड्यूल निर्माता आरईसी समूह को खरीदेगी। ये डील क्लीन एंड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए होगी। स्वच्छ ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए कंपनी अगले तीन वर्षों में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसकी घोषणा मुकेश अंबानी ने अपनी 44वीं एजीएम में की थी। आरईसी समूह का वार्षिक सोलर पैनल प्रोडक्शन 1.8 गीगावॉट है। 1996 में स्थापित कंपनी के क्षेत्रिय केंद्र उत्तरी अमेरिका,… read-more

गुरु, 08 जुलाई 2021 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Reliance Industries, Green Energy, Mukesh Ambani, business

Courtesy: Jansatta News

Jiophone Next

फोटो: news18

रिलायंस एजीएम ने अपना नया 'जियोफोन' लॉन्च करने के लिए की Google के साथ साझेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने जून 24 को घोषणा की है कि Jio नए JioPhone Next के लॉन्च के लिए तैयार है। कथित तौर पर, यह दुनिया का सबसे किफायती 4G स्मार्टफोन होगा और विकास प्रक्रिया के लिए Google के साथ साझेदारी करेगा। इसके अलावा, इसमें भाषा अनुवाद सुविधाएँ, एक बढ़िया कैमरा और नवीनतम Android अपडेट के लिए समर्थन होगा। फोन की बिक्री सितंबर10, 2021 से शुरू होगी।

शुक्र, 25 जून 2021 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: JioPhone Next, Mukesh Ambani, new launch

Courtesy: News 18