Amit_Shah

फोटो: Wikimedia

गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिखाई नरेंद्र मोदी क्रॉस कंट्री स्लम दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह 6 बजे राजधानी दिल्ली में नरेंद्र मोदी क्रॉस कंट्री स्लम दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पूरे देश चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत किया जा रहा है। यह दौड़ मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होकर इंडिया गेट पर खत्म होगी।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, green signal, नरेंद्र मोदी, cross country slum race

Courtesy: Amar Ujala News

PM Modi

फोटो: Twitter

पीएम मोदी ने किया विश्व डेयरी सम्मेलन का उद्घाटन, कहा किसानों को होगा लाभ

पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व डेयरी सम्मेलन का उद्घाटन सितंबर 12 को किया। उन्होंने कहा कि डेयरी सेक्र दुनिया के करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। समिट से उन्होंने डेयरी सेक्टर से संबंधित जानकारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पशुधन और दूध से जुड़े व्यवसाय भारत में हमेशा से रहा है। डेयरी सेक्टर की असली ताकत किसान है। वर्ष 2014 की अपेक्ष देश में 44% अधिक दूध उत्पादन होता है।

सोम, 12 सितंबर 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: नरेंद्र मोदी, IDF, world dairy summit

Courtesy: ABP Live

PM Modi

फोटो: Hindustan Times

आज शाम को पीएम मोदी करेंगे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर पांच को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 के विजेताओं से मुलाकात करेंगे। ये जानकारी पीएमओ ने देते हुए कहा कि शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने का उद्देश्य है कि उनके अद्वितीय योगदान को उत्सव के रूप में मनाया जाए। शिक्षकों के कारण ही स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है। बता दें की पीएम मोदी सितंबर पांच को लोक कल्याण मार्ग पर विजेता शिक्षकों से मिलेंगे।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, नरेंद्र मोदी, Teachers, Teachers Day

Courtesy: News 18 Hindi

PM Modi

फोटो: Enavbharat

पीएम मोदी ने गांधी नगर में रखी मारुति सुजुकी वाहन निर्माण सुविधा और EV बैटरी प्लांट की आधारशिला

पीएम मोदी ने अगस्त 28 को भारत में सुजुकी कंपनी के 40 साल पूरे होने पर गांधीनगर में मारुति सुजुकी EV बैटरी प्लांट की आधारशिला रखी। पीएम ने कहा, आज गुजरात-महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन से लेकर यूपी में बनारस के रुद्राक्ष सेंटर तक, विकास की कितनी ही परियोजनाएं भारत-जापान दोस्ती का उदाहरण हैं और इस दोस्ती की जब बात होती है, तो हर एक भारतवासी को हमारे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे जी… read-more

सोम, 29 अगस्त 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, नरेंद्र मोदी, Gandhinagar, Suzuki company

Courtesy: Latestly News

Lalu Yadav

फोटो: India TV News

'मोदी को हटाना है': बिहार में सरकार बदलने के बाद लालू यादव की पहली टिप्पणी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अगस्त 17 को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तानाशाही सरकार को हटाना होगा। 2024 के चुनावों के बारे में पूछे जाने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "हमें तानाशाही सरकार को हटाना है... हटाना है, मोदी को हटाना है।" नवगठित सरकार पर भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा, "सुशील मोदी झूठे हैं। यह सब गलत है… read-more

गुरु, 18 अगस्त 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Yadav, first comments, नरेंद्र मोदी, Bihar

Courtesy: Amar Ujala News

Modi, Stalin

फोटो: Indian Express

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लवपुरम में हो रहे चेस ओलिंपियाड का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लवपुरम में हो रहे चेस ओलिंपियाड का उद्घाटन किया। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर जवाहर के अलावा एक्टर रजनीकांत भी लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। पहला मौका है जब यह ओलिंपियाड भारत में हो रहा है और इसमें रिकॉर्ड खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 07:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PM, नरेंद्र मोदी, Chess, Chess Olympiad, MK Stalin

Courtesy: Hindustan

PM Modi

फोटो: People's Update

पीएम मोदी ने की काली फिल्म के विवाद के बीच बात, कहा मां काली का आशीर्वाद बना रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में जारी काली फिल्म पर विवाद को लेकर कहा कि देश में मां काली का आशीर्वाद बना रहे। मां काली भारत की भक्ति का केंद्र है। ये बात पीएम मोदी ने 'प्राकृतिक कृषि सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि आजाती के 75वें वर्ष में भारत में कई लक्ष्यों पर काम शुरू हुआ है जो आने वाले समय में बदलाव का आधार बनेगा।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, नरेंद्र मोदी, Kaali, Documentary Kali

Courtesy: ABP Live

Lalu

फोटो: Hindustan Times

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ी, सीएम नीतीश ने जाना हाल

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जुलाई 5 सुबह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू रविवार को घर में सीढ़ियों पर से गिर गए थे। इसके बाद उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और उनकी पीठ में चोट लगी थी। स्वास्थ्य में आज सुबह गिरावट के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने आज पारस अस्पताल जाकर राजद प्रमुख का हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने राजद प्रमुख के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 02:59 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Lalu Yadav, CM, Nitish Kumar, PM, नरेंद्र मोदी

Courtesy: Amar ujala

Pm

फोटो: TOI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी की बेटी पासाला कृष्ण भारती के छुए पैर, लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीमावरम में महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर उनकी 30 फुट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण के बाद श्री पासाला कृष्ण मूर्ति के परिवार से मुलाकात की, जो आंध्र प्रदेश के एक सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी थे। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी की बेटी पासाला कृष्ण भारती जी से मुलाकात की और मंच से नीचे उतरकर उनके पैर छुए। वह 90 साल की हैं।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 04:04 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PM, नरेंद्र मोदी, Kumuram Bheemudo, Alluri Seetharam Raju, Pasala Krishna Murti

Courtesy: Hindustan

Rahul Gandhi

फ़ोटो: ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा- मनरेगा को गहराई से नहीं समझ पाए पीएम

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केरल में संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर 'मनरेगा' को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार ने मनरेगा को संकल्पित और विकसित करने के साथ लागू किया था। वहीं पीएम मोदी  ने लोकसभा में इसे यूपीए की विफलता करार दिया था। वास्तव में पीएम मोदी मनरेगा की गहराई को समझ नहीं पाए।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rahul Gandhi, PM, नरेंद्र मोदी, Vaynad, MNREGA

Courtesy: Amar ujala