Fishermen

फोटो: The News Minute

श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में 43 भारतीय मछुआरे

श्रीलंकाई नौसेना ने दिसंबर 18 को छह भारतीय नौकाओं समेत 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन मछुआरों पर अवैध रूप रूप से मछली पकड़ने का आरोप है। श्रीलंका की नौसेना ने दिसंबर 19 को इससे समबंधित एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। बता दें कि यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं है, दोनों देशों के मछुआरे अक्सर अनजाने में एक दूसरे के जल छेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। 

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 06:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Fishermen, sri lankan navy, arrested, National

Courtesy: NDTV News

Aadhar and Voter Id

फोटो: Oneindia

लोकसभा में पास हुआ चुनाव सुधार बिल

चुनाव सुधार बिल को दिसंबर 20 को लोकसभा में पास कर दिया गया है। इस बिल के तहत लोगों की वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इससे चुनावों में होने वाली धांधली को रोका का सकेगा। सदन में विपक्ष ने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए जोरदार हंगामा किया, हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस बिल को अपना समर्थन दिया। अब जल्द ही इस बिल को राज्य सभा में पेश किया जाएगा।

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 02:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Electoral Reform Bill, Voter Id, Aadhar Card, National

Courtesy: WebDunia

Vaccination

फोटो: The Economic Times

अंडमान निकोबार में हुआ 100 फीसदी टीकाकरण

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार ने टीकाकरण के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंडमान निकोबार के सभी पात्र लोगों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। इसी के साथ अंडमान निकोबार 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। राज्यों में यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के नाम है। अंडमान निकोबार में कोविडशील्ड वैक्सीन से लोगों का टीकाकरण किया गया है।  

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Andaman and Nicobar, Coronavirus, Vaccination, National

Courtesy: Amar Ujala News

Man Beaten in Golden Temple

फोटो: The Hindu

स्वर्ण मंदिर में एक शख्स ने की बेअदबी की कोशिश, पिटाई में हुई मौत

पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में एक युवक ने बेअदबी करने की कोशिश की, इस बीच वहां मौजूद भीड़ ने गुस्से में युवक को जमकर पीट दिया। पिटाई में युवक की मौत हो गई। कई राजनीतिक दलों ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी के इस प्रयास की कड़ी निंदा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। 

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 12:49 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Golden Temple, Amritsar, Punjab, National

Courtesy: Aaj Tak News

Aadhar and Voter id

फोटो: Oneindia

आधार कार्ड से जोड़े जाएंगे वोटर आइडी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

चुनाव सुधार से जुड़े एक बिल को दिसंबर 15 को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है। इस बिल के तहत लोगों के आधार कार्ड और वोटर आईडी को लिंक किया जाएगा। इससे चुनाव के दौरान वोटर कार्ड से होने वाली धांधली को रोकने में मदद मिलेगी। चुनाव आयोग ने खुद केंद्र सरकार से इस बिल की सिफारिश की थी। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द ही इस बिल को संसद में पेश किया जा सकता है। 

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 04:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Aadhar Card, Voter Id, Union cabinet, National

Courtesy: India TV News

Coronavirus

फोटो: News 18

देश में मिले कोरोना के 7,974 नए मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,974 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7,948 लोग इससे ठीक भी हुए हैं जबकि 343 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल में बीते 24 घंटों में 4006 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 125 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश में 87,245 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.38 फीसदी बना हुआ है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 01:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Coronavirus, Covid-19, National, Health

Courtesy: Amar Ujala News

Girls Marriage

फोटो: Telegraph India

बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मिली कैबिनेट की मंजूरी

बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने वाले प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने दिसंबर 15 को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत बेटियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 कर दिया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द ही इस प्रस्ताव को संसद में पेश किया जाएगा। इस मामले के लिए जून 2020 में गठित टास्क फोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं को शशक्त बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 12:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: girls marriage, Union cabinet, National

Courtesy: Amar Ujala News

Vijay Diwas

फोटो: RKalert

विजय दिवस के रूप में 1971 की जीत का जश्न मना रहा है भारत

देश में दिसंबर 16 को विजय दिवस मनाया जा रहा है। विजय दिवस को 1971 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपने साहस, पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाए थे। इस युद्ध के अंत के साथ ही एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ था। 1971 के इस युद्ध में पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था। 

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 09:25 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Vijay Diwas, 1971 War, भारतीय सेना, National

Courtesy: Brifly news

Bus Accident

फोटो: ETV Bharat

शिमला में खाई में गिरी बस, सभी यात्री सुरक्षित

रोहडू से रिकांग पिओ जा रही हिमाचल पथ परिवहन विभाग की बस के अचानक से खाई में गिरने की खबर सामने आई है। यह हादसा दिसंबर 13 की सुबह समरकोट के नजदीक सेरी नाला के पास हुआ, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। यह हादसा कैसे हुआ इसका पता अब तक नहीं चला है लेकिन बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 04:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Himachal Pradesh, accident, National

Courtesy: News 18 Hindi

Harbans Kapoor

फोटो: Twitter

भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरबंस कपूर का निधन

देहरादून कैंट से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का दिसंबर 12 की देर रात निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरबंस कपूर लगातार आठ बार के विधायक थे, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वे लोगों की समस्या के प्रति हमेशा सजग रहते थे। 

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 12:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Harbans Kapoor, Uttarakhand, Dehradun, National

Courtesy: Amar Ujala News