स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल
आज पूरा देश आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर आज़ादी का अमृत महोत्स्व मना रहा है। इस मौके पर आज गूगल भी एक खास तरह का डूडल बनाकर आज़ादी का जश्न मना रहा है। गूगल द्वारा जारी डूडल में रंग-बिरंगी पतंगे उड़ती हुई नज़र आ रही हैं, जो भारत द्वारा आज तक हासिल की गई ऊंचाइयों को दर्शाती हैं। इस डूडल को केरल की रहने वाली कलाकार नीति द्वारा बनाया गया है।
Tags: independence day 2022, Google Doodle, neeti, Kerala
Courtesy: Latestly News