Waste Hydrogen Plant

फोटो: Down To Earth

पुणे में स्थापित किया जाएगा भारत का पहला वेस्ट-टू-हाइड्रोजन संयंत्र

एक अधिकारी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि देश का पहला ठोस अपशिष्ट से हाइड्रोजन संयंत्र पुणे में 430 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किया जाएगा। प्लांट की स्थापना स्थिरता समाधान प्रदाता TheGreenBillions Ltd (TGBL) द्वारा की जाएगी, जिसने पुणे नगर निगम (PMC) के साथ 30 साल का लंबा समझौता किया है। टीजीबीएल के अध्यक्ष और संस्थापक प्रतीक कनकिया ने बताया कि अगले साल तक वह रोजाना 350 टन ठोस कचरे का निस्तारण करेगा।

मंगल, 14 फ़रवरी 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: India, first waste to hydrogen plant, Pune

Courtesy: IBC24

Mumbai Rain

फोटो: News Nation

महाराष्ट्र मौसम अपडेट: पुणे में कई इलाकों में बाढ़; आईएमडी ने मुंबई के लिए जारी किया अलर्ट

महाराष्ट्र के पुणे जिले के कई इलाकों में सितंबर 11 को कई घंटों तक लगातार हुई बारिश के कारण व्यस्त इलाकों में यातायात और जलभराव हो गया। आईएमडी ने अगले दो दिनों में घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि मुंबई में अगले चार दिनों तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। मौसम कार्यालय ने 15 सितंबर तक मुंबई, ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी… read-more

सोम, 12 सितंबर 2022 - 11:35 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Maharashtra weather update, Pune, IMD, issues, yellow alert, Mumbai

Courtesy: Aajtak News

Adar Poonawalla

फोटो: Live Hindustan

जालसाजों ने सीईओ अदार पूनावाला के नाम मनी ट्रांसफर की मांग कर सीरम इंस्टीट्यूट से एक करोड़ रुपए ठगे

पुणे पुलिस ने बताया कि जालसाजों ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला के नाम से मैसेज भेजकर और पैसे ट्रांसफर करने की मांग कर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। बुंडगार्डन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह धोखाधड़ी बुधवार और गुरुवार की दोपहर के बीच हुई। शिकायत के मुताबिक भेजने वाले ने देशपांडे से कुछ बैंक खातों में तुरंत पैसे… read-more

रवि, 11 सितंबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Pune, serum institute, rs 1 crore fraud, Cheated, CEO Adar Poonawalla

Courtesy: Patrika News

Autorickshaw Fares Increase Pune

फोटो: Enavabharat

पुणे में अगस्त एक से बढ़ेगा ऑटोरिक्शा का किराया: महाराष्ट्र

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने घोषणा करते हुए बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में अगस्त एक से ऑटोरिक्शा किराए में 2 रुपये की बढ़ोतरी होगी। आरटीए के एक अधिकारी ने कहा कि ऑटोरिक्शा पहले 1.5 किलोमीटर के लिए 21 रुपये के बजाय 23 रुपये और बाद के हर किलोमीटर के लिए 15 रुपये वसूलेंगे। उन्होंने कहा कि नई किराया वृद्धि पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम सीमा और बारामती में लागू होगी।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Autorickshaw, fares, Increase, Pune, Maharashtra

Courtesy: VSRS News

EV manufacturing plant

फोटो: Zee Biz

बजाज ऑटो ने पुणे के अक्रूडी में किया नए ईवी प्लांट का उद्घाटन

बजाज ऑटो ने पुणे के अक्रूडी में अपने नवनिर्मित ईवी विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन किया। नए संयंत्र से 750 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है और यह आधा मिलियन वर्ग फुट में फैला है। इसके अलावा, नए संयंत्र से 11,000 लोगों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। संयंत्र का उद्घाटन जून 10 को स्वर्गीय श्री राहुल बजाज की जयंती पर किया गया था।

शनि, 11 जून 2022 - 03:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bajaj Auto, inaugurated, EV manufacturing plant, Pune

Courtesy: News 24 Online

Pm Modi

फ़ोटो: Mint

पीएम मोदी करेंगे जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के उद्घाटन सत्र को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 6 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन' के 'जीतो कनेक्ट 2022' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO) द्वारा आयोजित यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे युवा व्यवसायियों को एक साथ लाएगा। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन दुनिया भर में जैन समुदाय से जुड़े धर्मालंबियों को जोड़ने वाला एक वैश्विक संगठन है। तीन-दिवसीय ‘‘जीतो कनेक्ट-2022’’ का आयोजन पुणे… read-more

शुक्र, 06 मई 2022 - 09:12 AM / by Pranjal Pandey

Tags: नरेंद्र मोदी, JITO, Pune, trade

Courtesy: Jagran

CNG Price Hiked Again

फोटो: Good Returns

पुणे में सीएनजी की कीमत 2.20 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी: महाराष्ट्र

पुणे में सीएनजी की कीमतों में अप्रैल 28 को लगातार चौथी बार 2.20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल 29 से, सीएनजी के लिए पुणे में 77.20 रुपये प्रति किलोग्राम का भुगतान करना होगा। अप्रैल 6, अप्रैल 13 और अप्रैल 18 को भी सीएनजी की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई थी। अप्रैल 6 को पुणे में सीएनजी के दाम पहली बार 7 रुपये, अप्रैल 13 को 5 रुपये, अप्रैल 18 को 2 रुपये बढ़े थे। 

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: CNG, price hiked, Pune

Courtesy: ABP Live

Pune metro

फोटोः Hindustan Times

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च छह को महाराष्ट्र के पुणे में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया। इसके बाद वह मेट्रो रेल में सवार हो गए, इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बैठे बच्चों से बातचीत की। इससे पहले PM मोदी ने पुणे नगर निगम परिसर में 1850 किलोग्राम गनमेटल से बनी 9.5 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।

रवि, 06 मार्च 2022 - 06:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: inaugration, Metro, Pune, mumbai metro

Courtesy: Amar Ujala News

Zika virus alert in maharashtra

फोटो: The Indian Express

महाराष्ट्र के 79 गांवों में मंडरा रहा ज़ीका वायरस का खतरा

कोरोना से सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र के 79 गांवों को ज़ीका वायरस की आशंका की वजह से इमरजेंसी मोड पर रखा गया है। दरअसल पुणे के गांव में पहला केस मिलने के बाद से ही स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। इन 79 गांवों में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां पाई जाती हैं तो तुरंत ही उनके खून के नमूने लिए जाएंगे। इन सभी नमूनों का ज़ीका वायरस का टेस्ट किया जाएगा।

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 09:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Maharashtra, Zika Virus, Pune

Courtesy: Aaj Tak News

Effect of lockdown on car production

फोटो: BBC News

लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हुआ पुणे स्थित वाहन कंपनियों का प्रोडक्शन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वजह से पुणे स्थित वाहन कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है, जिसमें महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इसुजू, मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन, बजाज, जेबीएम जैसी कंपनियों का उत्पादन सीधी तौर पर प्रभावित होने वाला है। इस वजह से उपभोगता को वाहनों के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा। वहीं महिंद्रा जो कम कर्मचारियों के साथ काम कर रहा है व टाटा मोटर्स जिसने उत्पादन बंद करने की बात कही है, इनके वाहनों के लिए और भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 09:52 PM / by Shruti

Tags: Pune, Car production, Mahindra, TATA Motors, Lockdown

Courtesy: Drives Parks News