फोटोः Hindustan Times
प्रधानमंत्री मोदी ने किया पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च छह को महाराष्ट्र के पुणे में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया। इसके बाद वह मेट्रो रेल में सवार हो गए, इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बैठे बच्चों से बातचीत की। इससे पहले PM मोदी ने पुणे नगर निगम परिसर में 1850 किलोग्राम गनमेटल से बनी 9.5 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।
Tags: inaugration, Metro, Pune, mumbai metro
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Amar Ujala
कैंची से नहीं कट पाया रिबन तो मंत्री ने दांत से ही कर दी 'रिबन कटिंग': पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार प्रवक्ता और जेल मंत्री फैयाज-उल-हसन चौहान ने दुकान उद्घाटन के दौरान कैंची ना मिलने पर अपने दांतों से ही रिबन कटिंग कर दी। दरअसल, जेल मंत्री रावलपिंडी में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के उद्घाटन के लिए गए थे,जहां रिबन कटिंग के दौरान दी गई कैंची से रिबन नहीं कट पाया। इसके बाद मंत्री ने अपने दांतों से रिबन काट दिया। सोशल मीडिया पर मंत्री ने स्वयं वीडियो शेयर कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने… read-more
Tags: Pakistan, rawalpindi, inaugration, Human Interest stories
Courtesy: Jansatta
फोटो: DNA India
पिंक लाइन बना दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के संजय लेक और मयूर विहार पॉकेट 1 सेक्शन का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे इस मेट्रो कॉरिडोर को आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया। दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन के इस सेक्शन के सुचारु होने से यह कॉरिडोर कुल 59 किलोमीटर का हो जाने से दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर हो गया है।
Tags: DMRC, Delhi Metro Rail Corporation, inaugration, cm kejriwal, Hardeep Singh Puri
Courtesy: Zee News Hindi
फ़ोटो: Jagran.Com
कोंकण- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे सिंधुदुर्ग में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन
केंद्रीय गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह फरवरी 7 के दिन कोेंकण के सिंधुदुर्ग में निर्मित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। यह मेडिकल कॉलेज भाजपा के राज्यसभा सांसद नारायण राणे की संस्था सिंधुदुर्ग शिक्षा प्रसार मंडल द्वारा निर्मित है। वहीं, अमित शाह के द्वारा किये जा रहे इस उद्घाटन को सियासी घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि कोंकण शुरू से ही शिवसेना का गढ़ रहा है और सिंधुदुर्ग को शिवसेना की अहम कर्मभूमि भी कहा… read-more
Tags: Amit Shah, Medical College, inaugration, Shivsena
Courtesy: Amarujala News