Jairam Ramesh

फ़ोटो: Indian express

जयराम रमेश ने आरएसएस को बताया ब्रिटिश समर्थक, मोदी को कहा "सुपर प्रचारक"

पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा अवेन्यू के उद्घाटन में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है जिसके बाद कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने भी पलटवार किया है। आरएसएस को ब्रिटिश समर्थक करार देते हुए रमेश ने ट्वीट कर लिखा -"आज ''सुपर प्रचारक'' बता रहे हैं कि उन्होंने औपनिवेशिक शासन के प्रतीक को मिटा दिया। यह और कुछ नहीं बल्कि मुद्दों से विचलित करने का… read-more

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 02:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jairam ramesh, PM Modi, Rajpath, RSS

Courtesy: Live hindustan

Kartavya Path

फोटो: Business Today

अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा राजपथ, एनडीएमसी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

इंडिया गेट के सामने बना ऐतिहासिक राजपथ अब अपने नए नाम कर्तव्यपथ से जाना जाएगा। एनडीएमसी की विशेष बैठक में सितंबर सात को इसकी मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ये फैसला दर्शाता है कि मातृभूमि की सेवा करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तीन किलोमीटर लंबी सड़क का नाम कर्तव्यपथ किया गया है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 01:25 PM / by रितिका

Tags: Rashtrapati Bhavan, India Gate, Rajpath, Kartavyapath

Courtesy: AajTak

Rajpath

फोटो: Navbharat Times

राजपथ का बदला नाम, अब कह लाया जाएगा 'कर्तव्‍य पथ'

दिल्ली के राजपथ और सेंट्रल विस्‍टा लॉन को केंद्र सरकार ने नया नाम दिया है। राजपथ को अब 'कर्तव्‍य पथ' के नाम से जाना जाएगा। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में अब से राज्यों के फूड स्टॉल, चारों ओर हरियाली के साथ लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत पीएम मोदी विजय चौक से इंडिया गेट तक के खंड का उद्घाटन सितंबर आठ को करेंगे। 

सोम, 05 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Rajpath, central vista, new central vista, Kartavya Path

Courtesy: NDTV News

Parade

फोटो: India.com

भारत का 73वां गणतंत्र दिवस आज, जानें क्या होगा खास

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस वर्ष मनाए जा रहे 73वें गणतंत्र दिवस में पहली बार भारतीय वायु सेना के 75 विमानों और हेलीकॉप्टरों द्वारा भव्य फ्लाईपास्ट दिखाएगी। परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करने के लिए 480 डांसरों को एक डांस प्रतियोगिता से चुना गया है। परेड स्थल पर 10 एलईडी स्क्रीन लगाई गई है ताकि दर्शकों को कार्यक्रम देखने में परेशानी न हो। कोविड 19 को देखते हुए खास व्यवस्थाएं भी की गई है।

बुध, 26 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Republic Day Parade, Republic Day 2022, Rajpath

Courtesy: NDTV

Rajpath

फ़ोटो: Getty images

राजपथ पर निकलने वाली गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा करेंगे 6 हज़ार जवान

भारतीय लोकतंत्र के 61वें गणतंत्र दिवस की परेड जनवरी 26 की सुबह 10 बजे राजपथ पर निकलेगी। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते इस साल यह परेड लाल किले तक जाने की जगह नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी। महामारी व सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कड़ें सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा के लिए राजपथ के आठ किलोमीटर के इलाके में शार्प शूटर भी तैनात किए गए हैं। वहीं, आज कृषि कानून के विरोध में किसान संगठन ट्रैक्टर परेड भी निकालेंगे,… read-more

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 08:29 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tractor parade, Republic Day Parade, Rajpath

Courtesy: Aajtak news

PM Modi

फ़ोटो: Getty images

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले कलाकारों को पीएम मोदी ने दी भविष्य की शुभकामना

इस वर्ष जनवरी 26 के दिन गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले कलाकारों को पीएम मोदी ने संबोधित किया है व उनका योगदान याद करते हुए उसे महत्वपूर्ण बताया है। कैडेट्स व कलाकारों से बात करते हुए पीएम ने कहा कि "जब आप राजपथ पर जोश के साथ कदम-ताल करते हैं तो हर देशवासी उत्साह से भर जाता है।" वहीं, कैडेट्स को देश का गौरव कहकर संबोधित करते हुए पीएम ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना भी दी।

रवि, 24 जनवरी 2021 - 04:47 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Republic Day Parade, pm modi speech, Rajpath

Courtesy: Aajtak News