Gautam Adani

फोटो: GQ India

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी की संपत्ति में जोरदार इजाफा होने के कारण वो एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 100 बिलियन डॉलर की हो गई है। अडानी दुनिया के अमीर शख्सों की सूची में 10वें पायदान पर आ गए है। अडानी की संपत्ति में कुल 2.44 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष अडानी की संपत्ति 23.5 बिलियन डॉलर बढ़ चुकी है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Asia's Richest Man, Richest Indian, Richest Asian, Gautam Adani

Courtesy: AajTak News

gautam adani

फोटो: News 18

भारत के सबसे धनवान शख्स बने गौतम अडानी

अडानी ग्रुप के गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए है। फोर्ब्स की रियल टाइम डेटा नेटवर्थ के मुताबिक अडानी की आय मुकेश अंबानी से अधिक हो गई है। गौतम अडानी की नेटवर्थ 6.72 लाख करोड़ रुपये है जबकि अंबानी की नेटवर्थ 6.72 लाख कोरड़ रुपये है। बता दें कि बीते दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट हुई है। इस कारण रिलायंस ग्रुप की नेटवर्थ में कमी आई है। हालांकि अडानी के साथ ऐसा नहीं हुआ।

बुध, 26 जनवरी 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Richest Indian, Gautam Adani, Adani Group

Courtesy: ABP Live